फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan News In Hindi: Imran Khan government banned TitTok to stop his criticism

इमरान खान सरकार ने अपनी आलोचना रोकने के लिए बैन किया टिकटॉक

Tue, 13 Oct 2020 02:37 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 13 Oct 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
Pakistan News In Hindi: Imran Khan government banned TitTok to stop his criticism
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

टिकटॉक पर प्रतिबंध पर पाकिस्तान सरकार ने तर्क दिया है कि बढ़ती अनैतिकता व अभद्रता के चलते कंपनी को कई महीनों से चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन उसने दिशा-निर्देशों की पालन नहीं किया। लिहाजा, टिकटॉक को बैन करने का फैसला लेना पड़ा। हालांकि, पीएम इमरान खान के आलोचकों का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म पर सरकार विरोधी वीडियो की बढ़ती तादाद के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि टिकटॉक पर पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तानी युवाओं द्वारा सरकार की आलोचना करने वाले वीडियो जमकर प्रसारित किए जा रहे थे। इस पर सत्ताधारी दल पीटीआई ने सख्ती दिखाई और सरकार को एप पर प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल होती छवि और गर्त में जाती अर्थव्यवस्था के कारण परेशान लोगों ने टिकटॉक के जरिए सरकार पर खूब निशाना साधा है।
विज्ञापन


2 करोड़ यूजर्स हैं पाकिस्तान टिकटॉक के
पाकिस्तान में टिकटॉक के 2 करोड़ सक्रिय यूजर्स हैं। वहीं, टिकटॉक के स्वामित्व वाली कंपनी बाइटडांस का कहना है कि वह तमाम सरकारी नियम-कायदे मानने को प्रतिबद्ध है और लगातार पाक नियामकों के संपर्क में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य देश भी लगा चुके प्रतिबंध
पाकिस्तान से पहले दुनिया के कई देश सुरक्षा कारणों से टिकटॉक एप पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। इनमें भारत ने सुरक्षा कारणों से, तो अमेरिका ने निजता के उल्लंघन के चलते इसे बंद किया । वहीं, इंडोनेशिया और बांग्लादेश में भी अभद्रता के कारण बैन लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed