फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan news: Imran Khan's PTI party vows to continue its protest against government

Pakistan: इमरान खान की पार्टी ने भरी हुंकार, कहा- जारी रहेगा प्रदर्शन; इस्लामाबाद में मोबाइल फोन सेवाएं बंद

Sun, 06 Oct 2024 01:20 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 06 Oct 2024 01:20 PM IST
सार

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं। इसके बावजूद जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई पार्टी ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखने का फैसला लिया।

विज्ञापन
Pakistan news: Imran Khan's PTI party vows to continue its protest against government
पाकिस्तान में पीटीआई का प्रदर्शन और लापता CM गंडापुर (फाइल) - फोटो : एएनआई / अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में सियासी उठापटक तेज हो गई है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने पिछले महीने एक बड़े राजनीतिक आंदोलन की घोषणा की थी। उनका कहना था कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि बिना इस आंदोलन के देश में कोई सुधार संभव नहीं है। हालांकि, हाल ही में वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। इसके बावजूद जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई पार्टी ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखने का फैसला लिया। ऐसे में, राजधानी में रविवार को लगातार दूसरे दिन हालात तनावपूर्ण रहे। 

विज्ञापन


इस्लामाबाद के रावलपिंडी में तीसरे दिन भी मोबाइल फोन सेवाएं बंद
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रावलपिंडी और इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रदर्शन के बीच जारी अशांति के बीच मोबाइल फोन सेवाएं रविवार को तीसरे दिन भी निलंबित रहीं। पंजाब पुलिस के अधिकारी पूरे शहर में विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं। 
विज्ञापन

पार्टी की बैठक में यह बड़े फैसले लिए
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने रात भर चली बैठक में फैसला किया कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक इमरान खान इसे खत्म करने के लिए नहीं कहते। पीटीआई की राजनीतिक समिति ने यह भी फैसला किया कि अगर गंडापुर को गिरफ्तार किया जाता है, तो पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम स्वाति विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर स्वाति को गिरफ्तार किया जाता है तो कमान संभालने के लिए एक नए नेता को चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से बंद पीटीआई संस्थापक
गौरतलब है, पीटीआई के संस्थापक इमरान खान एक साल से अधिक समय से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। रैली का मकसद खान की रिहाई, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और बढ़ती महंगाई का विरोध करना है।



नतीजे गंभीर होने की धमकी
राजनीतिक समिति ने प्रदर्शनकारी नेता गंडापुर के लापता होने की भी आलोचना की। समिति ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।  नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर और पीटीआई के वरिष्ठ नेता असद कैसर ने बताया कि पीटीआई की राजनीतिक समिति ने तब तक प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है जब तक कि खान से प्रदर्शन खत्म करने का स्पष्ट निर्देश नहीं मिल जाता। 

'जयशंकर को विरोध-प्रदर्शन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया': पीटीआई
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को अपने प्रदर्शन में शामिल होने के पार्टी के एक नेता के निमंत्रण से दूरी बना ली है। पार्टी का कहना है कि उसके राजनीतिक संघर्ष में किसी विदेशी देश की कोई भूमिका नहीं है।
 
पार्टी के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान ने शनिवार को कहा कि खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा शासित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मोहम्मद अली सैफ की टिप्पणियों से खुद को अलग करते हैं। बता दें, सैफ ने कहा था कि पार्टी यहां अपने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जयशंकर को आमंत्रित करने की योजना बना रही है। 

सैफ ने शनिवार को एक सवाल के जवाब में मजाकिया लहजे में कहा था, 'पीटीआई भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर को आमंत्रित करेगी कि वह पीटीआई के प्रदर्शन में शामिल हों और हमारे लोगों से बात करें। साथ ही देखें कि पाकिस्तान एक मजबूत लोकतंत्र है जहां हर किसी को विरोध करने का अधिकार है।'

 
इस पर बैरिस्टर गौहर खान ने कहा कि भारत के बारे में पाकिस्तान की 70 साल पुरानी नीति ही पीटीआई पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार है। भारत समेत किसी भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को पीटीआई को प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया है। किसी भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को हमारे आंतरिक मामलों पर कोई टिप्पणी करने की अनुमति नहीं है।

उन्होंने कहा, 'पीटीआई के राजनीतिक संघर्ष में भारत समेत किसी भी देश की कोई भूमिका नहीं है। पार्टी का संघर्ष एक आंतरिक मुद्दा था, जिसमें जयशंकर की कोई भागीदारी नहीं थी और कहा कि सैफ के बयान ने गलत धारणा बनाई कि पार्टी ने भारतीय मंत्री को पार्टी के चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed