फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Nawaz Sharif calls for accountability of former military generals, judges who ousted govt in 2017

Pakistan: '2017 में मेरी सरकार गिराने वाले सैन्य जनरलों-न्यायाधीशों की तय हो जवाबदेही', नवाज ने दोहराई मांग

Fri, 08 Dec 2023 10:02 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 08 Dec 2023 10:02 PM IST
सार

Pakistan: ब्रिटेन में चार साल के आत्म-निर्वासन के बाद इस साल अक्तूबर में पाकिस्तान लौटने के बाद यह पहला मौका है, जब नवाज शरीफ ने अपनी सरकार गिराने में शामिल जनरलों और न्यायाधीशों की जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई है।

विज्ञापन
Pakistan: Nawaz Sharif calls for accountability of former military generals, judges who ousted govt in 2017
लाहौर में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने फिर से 2017 में उनकी सरकार को गिराने के लिए पूर्व सैन्य जनरलों और न्यायाधीशों की जवाबदेही तय करने की शुक्रवार को मांग की। वह आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव के लिए टिकटों को अंतिम रूप दे रहे पीएमएल-एन के संसदीय बोर्ड को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह लग्जरी कारों में घूमने के लिए सत्ता में नहीं आना चाहते, बल्कि उन लोगों की जवाबदेही चाहते हैं जिन्होंने इस देश को बर्बाद किया और इसे आर्थिक संकट के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन


 

ब्रिटेन में चार साल के आत्म-निर्वासन के बाद इस साल अक्तूबर में देश लौटने के बाद यह पहला मौका है, जब नवाज शरीफ ने अपनी सरकार गिराने में शामिल जनरलों और न्यायाधीशों की जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई है। उन्होंने 2018 के चुनावों में हेरफेर करने में भूमिका के लिए आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फैज हमीद के नाम का जिक्र किया। उन्होंने कहा, जनरल फैज ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शौकत सिद्दीकी से कहा कि नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज को जमानत न दी जाए। क्योंकि अगर वे जेल से बाहर आ जाएंगे तो उनकी (हमीद) दो साल की मेहनत बेकार चली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) साकिब निसार का कथित ऑडियो टेप लीक हुआ, जिसमें यह सुना गया था कि (पीटीआई प्रमुख) इमरान खान को सत्ता में लाने के लिए तीन बार प्रधानमंत्री रहे निसार को जेल में रखा जाना चाहिए। तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ ने कहा उन्हें उन लोगों को बताना होगा जो उन दुखों के पीछे, जिनका वे सामना कर रहे थे।   
 

विज्ञापन

पाकिस्तान लौटने से एक महीने पहले शरीफ ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद और पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों साकिब निसार और आसिफ सईद खोसा को उनकी सरकार को हटाने और आर्थिक तबाही के लिए लाने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ मौजूदा सैन्य नेतृत्व का यह संदेश देने के लिए लंदन पहुंचे कि उन्हें (नवाज को) जनरलों की जवाबदेही की अपनी मांग से दूर रहना चाहिए। शरीफ ने इस सुझाव पर ध्यान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed