फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan MP Afnanullah Khan said that fighter jets bought from China are not as good as Rafale of India

तंज: पाकिस्तानी सांसद को पसंद नहीं आए चीन से खरीदे लड़ाकू विमान, बोले- भारत के राफेल जितने अच्छे नहीं

Fri, 31 Dec 2021 12:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 31 Dec 2021 12:39 AM IST
सार

चीन से खरीदे गए ये विमान 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस समारोह में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि चीन के दबाव में आकर पाकिस्तान ने इस सौदे को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Pakistan MP Afnanullah Khan said that fighter jets bought from China are not as good as Rafale of India
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के राफेल लड़ाकू विमानों की फ्रांस से हुई खरीद के जवाब में पाकिस्तान ने चीन से 25 जे-10सी लड़ाकू विमानों को खरीदा है। लेकिन पाकिस्तान के सांसद ने चीन से खरीदे इन लड़ाकू विमानों को भारत के राफेल से कमजोर बताकर, पाकिस्तान को दुनियाभर में हंसी का पात्र बना दिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी सांसद डॉ. अफनानुल्लाह खान ने लिखा कि देश के पास पहले ही इसी तरह का फाइटर जेट मौजूद है। उनका इशारा अमेरिका निर्मित एफ-16 की ओर था जिसे 1980 के दशक से पाक वायुसेना संचालित कर रही है। 
विज्ञापन


साथ ही सांसद ने दलील दी कि चीनी विमान उतना अच्छा नहीं है जितना कि भारत का राफेल विमान है। उन्होंने इस पैसे को जेएफ-17, पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान और लंबे समय तक हवा में रहने में सक्षम ड्रोन विमान को बनाने में इस्तेमाल करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पाकिस्तान दिवस समारोह में शामिल होंगे चीन से खरीदे विमान 
शेख राशिद ने बताया कि चीन से खरीदे गए ये विमान 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस समारोह में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि चीन के दबाव में आकर पाकिस्तान ने इस सौदे को मंजूरी दी है। चीन का दावा है कि जे-10सी विमान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमानों में से एक है जबकि एक पाक सांसद अफनानुल्लाह खान इसकी क्षमता पर सवाल उठा चुके हैं। 


पाकिस्तान के पास पहले से मौजूद अमेरिका के फाइटर जेट
बता दें कि गत वर्ष दोनों देशों के साझा अभ्यास में जे-10सी विमानों ने भी हिस्सा लिया था और पाकिस्तानी विशेषज्ञों को इन विमानों को करीब से देखने का मौका मिला था। पाक के पास अमेरिकी एफ-16 विमानों का भी बेड़ा है जो काफी कुछ राफेल के समान ही हैं। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान बढ़त हासिल करने के लिए नए मल्टीरोल आल वेदर जेट खरीदने की कोशिश में जुटा था। चीन का यह विमान हर तरह के मौसम में उड़ान भरने में सक्षम माना जाता है, जिसे चीन ने 2006 में इस लड़ाकू विमान को अपने बेडे़ में शामिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed