फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Mountaineer trapped in the peak of Nanga Parbat, rescue team said - will have to come down himself

नंगा पर्वत की चोटी पर पर्वतारोही: स्नो ब्लाइंडनेस की वजह से फंसा, बचाव दल बोला- 6500 मीटर से नीचे आना होगा

Tue, 04 Jul 2023 11:20 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 04 Jul 2023 11:20 AM IST
सार

पाकिस्तान के एक अन्य संगठन काराकोरम क्लब ने जानकारी दी है कि शिमशाल में भट्टी को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वे फिलहाल ऊंची शिविरों तक ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Pakistan: Mountaineer trapped in the peak of Nanga Parbat, rescue team said - will have to come down himself
Mountaineer Asif Bhatti - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तानी पर्वतारोही आसिफ भट्टी दुनिया की नौवीं सबसे ऊंचे पर्वत के 8,126 मीटर चोटी स्नो ब्लाइंडनेस की वजह से फंसे हुए हैं। अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान (एसीपी) के महासचिव कर्रार हैदरी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आसिफ भट्टी 7,500-8,000 मीटर की ऊंचाई पर कैंप 4 में फंसे हुए हैं और उन्हें मदद की जरूरत है। 
विज्ञापन


पर्वतारोही आसिफ भट्टी इस्लामाबाद के एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं।  हैदरी के अनुसार वह चोटी के अंतिम शिखर पर पहुंचने के दौरान वह फंस गए। उन्होंने बताया कि भट्टी के कुछ दोस्तों ने उनके स्ने ब्लाइंडनेस से पीड़ित होने का संकेत दी  है। 
विज्ञापन


एसीपी के महासचिव ने कहा, 'पर्वतारोही भट्टी के बचाव के लिए हेलिकॉप्टर का इंतजाम किया जाएगा, लेकिन इसके लिए उन्हें 6,000-6,500 मीटर नीचे की तरफ आने की जरूरत है।' पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत करते हुए हैदरी ने कहा कि पर्वतारोही के साथ उनके अन्य साथी लेफ्टिनेंट कर्नल (आर) डॉ. जब्बार, डॉ. नवीद, साद मुहम्मद और फहीम पाशा भी अभियान के लिए निकले थे, लेकिन उन्होंने अभी तक अपना अंतिम शिखर सम्मेलन शुरू नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के एक अन्य संगठन काराकोरम क्लब ने जानकारी दी है कि शिमशाल में भट्टी को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वे फिलहाल ऊंची शिविरों तक ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर का इंतजार कर रहे हैं। इस बचावकार्य में पर्वतारोही शेहरोज काशिफ ने भी शामिल होने की इच्छा जताई है। 


इस साल कई पर्वतारोही नंगा पर्वत पर चढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को 11 पाकिस्तानियों समेत कम से कम 52 पर्वतारोही ने नंगा पर्वत की चढ़ाई की है। नंगा पर्वत को दुनिया के शीर्ष पांच सबसे खतरनाक पहाड़ों में से एक माना जाता है। इस पर्वत पर चढ़ने के प्रयास में अबतक 85 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed