फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Mob storms police station in Karachi to attack woman held in desecration case

Pakistan: बेअदबी मामले में गिरफ्तार महिला पर भीड़ ने हमला करने की कोशिश की, कराची में पुलिस स्टेशन पर धावा

Sun, 30 Oct 2022 06:01 AM IST
देव कश्यप एएनआई, कराची।
एएनआई, कराची। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 30 Oct 2022 06:01 AM IST
सार

यह घटना गुरुवार को हुई जब उपद्रवी प्रदर्शनकारी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करते हुए न्यू कराची इलाके के पुलिस थाने में जबरदस्ती घुस गए क्योंकि वे कानूनी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे और खुद ही संदिग्ध को दंडित करना चाहते थे।
 

विज्ञापन
Pakistan: Mob storms police station in Karachi to attack woman held in desecration case
कराची में भीड़ ने पुलिस थाने पर धावा बोला। - फोटो : ANI

विस्तार

पवित्र कुरान की बेअदबी करने के मामले एक महिला को कथित तौर पर गिरफ्तार किए जाने के बाद गुस्साई भीड़ ने महिला पर हमला करने की कोशिश की और कराची में एक पुलिस थाने पर धावा बोल दिया। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, ईशनिंदा के एक मामले में गिरफ्तार महिला को भावनात्मक रूप से कमजोर बताया गया और उसका इलाज चल रहा है। यह घटना गुरुवार को हुई जब उपद्रवी प्रदर्शनकारी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करते हुए न्यू कराची इलाके के पुलिस थाने में जबरदस्ती घुस गए क्योंकि वे कानूनी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे और खुद ही संदिग्ध को दंडित करना चाहते थे।
विज्ञापन


महिला के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति और आक्रोश के बाद पुलिस और रेंजर्स की भारी टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची। बाद में इलाके के एसएचओ अहमद नवाज ने डॉन को बताया कि पुलिस ने स्थिति को बिगड़ने से रोका और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। प्राथमिकी के अनुसार, दो महिलाओं ने पुलिस को पवित्र कुरान की एक प्रति सौंपी है, जिसे आशंकि रूप से जला दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें संदिग्ध महिला स्पष्ट रूप से सवालों का जवाब दे रही है कि उसने कुरान को क्यों जलाया। डॉन के अनुसार, महिला कह रही है कि  "मैं यहूदी हूं ... मुसलमान यहूदियों के खिलाफ हैं ... इसलिए, उसने कुरान को जलाया।"  हालांकि, क्षेत्र के एसएचओ ने रेखांकित किया कि संदिग्ध मुस्लिम है और मूल रूप से दादू की रहने वाली है और फिलहाल न्यू कराची में रह रही है।


कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तान में दर्ज मानवाधिकार के मामले एक नए निचले स्तर तक पहुंच गए हैं, जो कई मीडिया रिपोर्टों और वैश्विक निकायों के साथ देश में महिलाओं, अल्पसंख्यकों, बच्चों और मीडियाकर्मियों के लिए विकट स्थिति को दर्शाती है। दक्षिण एशियाई देश में हिंदू और ईसाई समूहों की स्थिति सामान्य रूप से खराब है, लेकिन इन समुदायों की महिलाएं अधिकारियों, राजनीतिक समूहों, धार्मिक दलों, सामंती ढांचे और मुस्लिम बहुसंख्यक के भेदभावपूर्ण रवैये से सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed