फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan missing kashmiri poet traced in pok police custody after high court issue notice

Pakistan: लापता कश्मीरी कवि पीओके की जेल में मिले, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Wed, 29 May 2024 08:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 29 May 2024 08:17 PM IST
सार

जस्टिस मोहसिन अख्तर कयानी ने 24 मई को पाकिस्तान की सभी खुफिया एजेंसी, जिनमें आईएसआई, मिलिट्री इंटेलीजेंस और डायरेक्टर ऑफ इंटेलीजेंस ब्यूरो के साथ ही कानून मंत्री आजम तरार, रक्षा और आंतरिक मामलों के सचिवों को आठ पेज का समन भेजा। 

विज्ञापन
pakistan missing kashmiri poet traced in pok police custody after high court issue notice
इस्लामाबाद हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान में कश्मीर के एक कवि बीते कई दिनों से लापता थे, अब वे पीओके पुलिस की हिरासत में मिले हैं। बुधवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट को इसकी जानकारी दी गई। कश्मीर के कवि अहमद फरहाद की पत्नी ने इस्लामाबाद होईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया था कि उनके पति दो हफ्ते से गायब हैं और रावलपिंडी स्थित घर से उनका अपहरण कर लिया गया था। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट की सख्ती से हरकत में आईं खुफिया एजेंसियां
इस पर याचिका पर सुनवाई कर रहे जस्टिस मोहसिन अख्तर कयानी ने 24 मई को पाकिस्तान की सभी खुफिया एजेंसी, जिनमें आईएसआई, मिलिट्री इंटेलीजेंस और डायरेक्टर ऑफ इंटेलीजेंस ब्यूरो के साथ ही कानून मंत्री आजम तरार, रक्षा और आंतरिक मामलों के सचिवों को आठ पेज का समन भेजा। इस समन के बाद बुधवार को किसी खुफिया एजेंसी के अधिकारी तो कोर्ट में पेश नहीं हुए, लेकिन अटॉर्नी जनरल मंसूर उस्मान अवान कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने बताया कि फरहाद फिलहाल पीओके पुलिस की हिरासत में हैं। 
विज्ञापन


हालांकि किसी खुफिया एजेंसी ने फरहाद को हिरासत में रखने की जिम्मेदारी नहीं ली। अटॉर्नी जनरल अवान ने पीओके के धीरकोट पुलिस थाने की पुलिस रिपोर्ट भी दिखाई, जिसमें फरहाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस्लामाबाद पुलिस के प्रमुख ने कोर्ट को बताया कि फरहाद पीओके पुलिस की हिरासत में हैं और पीओके इस्लामाबाद पुलिस के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने जताई नाराजगी
कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह गायब हो जाता है और फिर नहीं मिलता तो ये एक देश के तौर पर असफलता होगी। फरहाद विद्रोही कविताएं लिखने के लिए जाने जाते हैं और इसी वजह से वह पाकिस्तानी सरकार के निशाने पर हैं। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed