फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan minister khwaja asif said on same page with congress alliance on jammu kashmir article 370

पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग: 'हम अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस गठबंधन के साथ', रक्षा मंत्री का बेतुका बयान

Thu, 19 Sep 2024 10:35 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 19 Sep 2024 10:35 AM IST
सार

बुधवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हुआ। मतदान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिससे पाकिस्तान का चिंतित होना स्वभाविक है। 
 

विज्ञापन
pakistan minister khwaja asif said on same page with congress alliance on jammu kashmir article 370
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका देश जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस गठबंधन के रुख से सहमत है। हालांकि कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की बात है, लेकिन अनुच्छेद 370 पर पार्टी ने चुप्पी साध रखी है। बुधवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हुआ। मतदान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिससे पाकिस्तान का चिंतित होना स्वभाविक है। 
विज्ञापन


क्या बोले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री
पाकिस्तान के एक टीवी कार्यक्रम में वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ शामिल हुए। इस दौरान एंकर ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किया और कहा कि 'जम्मू कश्मीर चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35ए जब लागू किया गया था तो उस वक्त केंद्र में कांग्रेस क पंडित नेहरू और जम्मू कश्मीर में शेख अब्दुल्ला सत्ता में थे। अब एक बार फिर दोनों साथ आए हैं और दोनों ने कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35ए लागू करने का वादा किया है।' इसे लेकर ख्वाजा आसिफ की प्रतिक्रिया मांगी गई। जिस पर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि 'अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा होगा और हम आर्टिकल 370 और 35ए पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों के रुख के साथ हैं।'
विज्ञापन


भाजपा द्वारा अक्सर कांग्रेस पर दुश्मनों की भाषा बोलने के आरोप लगाए जाते हैं। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के ताजा बयान को लेकर देश की राजनीति गरमा सकती है।  राहुल गांधी पहले ही अमेरिका में कथित देश विरोधी बयानों को लेकर भाजपा के निशाने पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
वहीं, भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देने वाला देश है। वह कश्मीर पर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के रुख का समर्थन करता है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए को बहाल करने के लिए एक ही ओर हैं। ऐसा कैसे है कि पन्नू से लेकर पाकिस्तान तक, राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस हमेशा भारत के हितों के विरोधी लोगों के पक्ष में दिखाई देती है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed