फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Minister Ahsan Iqbal told about bilateral meeting with India on sidelines of SCO conference

SCO: जयशंकर के पहुंचते ही पाकिस्तान ने जताई द्विपक्षीय बैठक की इच्छा; कहा- हम वही करेंगे जो मेहमान चाहेंगे

Wed, 16 Oct 2024 01:49 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 16 Oct 2024 01:49 AM IST
सार

पाकिस्तान भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक का प्रस्ताव रखना चाहेगा, इस सवाल का जवाब देते हुए पाकिस्तान के मंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि एससीओ बैठक के मेजबान के रूप में, इस्लामाबाद वही करेगा जो मेहमान चाहेंगे।

विज्ञापन
Pakistan Minister Ahsan Iqbal told about bilateral meeting with India on sidelines of SCO conference
पाकिस्तान में एस. जयशंकर। - फोटो : PTI

विस्तार

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं।  यह भारत के किसी विदेश मंत्री की तरफ से नौ साल बाद पाकिस्तान का दौरा है। जयशंकर के पाकिस्तान पहुंचने के कुछ घंटो बाद ही पाकिस्तान ने दबे मुंह भारत के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की इच्छा जताई है। पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि यह भारत को तय करना है कि वह सम्मेलन से इतर पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय बैठक करना चाहता है या नहीं। 

विज्ञापन


द्विपक्षीय बैठक की जताई इच्छा
पाकिस्तान भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक का प्रस्ताव रखना चाहेगा, इस सवाल का जवाब देते हुए पाकिस्तान के मंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि एससीओ बैठक के मेजबान के रूप में, इस्लामाबाद वही करेगा जो मेहमान चाहेंगे। हम प्रस्ताव नहीं दे सकते। हमें मेहमानों के अनुसार चलना होगा। अगर मेहमान द्विपक्षीय बैठक चाहते हैं, तो हम निश्चित रूप से बहुत खुश होंगे। अहसान इकबाल ने आगे कहा कि बतौर मेजबान हम वास्तव में किसी पर यह दबाव नहीं डाल सकते कि वे द्विपक्षीय बैठक चाहते हैं या नहीं।
विज्ञापन


दोनों पक्ष कर चुके हैं शिखर सम्मेलन से इतर किसी भी बैठक से इनकार
 बता दें कि इससे पहले भारत और पाकिस्तान दोनों ही एससीओ सम्मेलन से इतर किसी भी बैठक से इनकार कर चुके हैं।  वहीं, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब यह पूछा गया कि पाकिस्तान भारत के साथ व्यापारिक संबंध बहाल करना चाहेगा या नहीं, इस पर इकबाल ने कहा कि दोनों पक्षों को लाहौर समझौते के अनुसार ही काम करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर हम लाहौर समझौते के मुताबिक चलेंगे तो ऐसी कोई समस्या नहीं होगी जो मिलकर हल न की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड कारपेट पर हुआ जयशंकर का स्वागत
जयशंकर के पाकिस्तान दौरे को इस्लामाबाद में भारत के सकारात्मक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। पाकिस्तान इस साल 15 और 16 अक्तूबर को एससीओ समिट का आयोजन कर रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर का पाकिस्तान में रेड कारपेट पर स्वागत हुआ। गौरतलब है कि बीते नौ वर्षों में कश्मीर और सीमापार आतंकवाद के मुद्दों को लेकर दोनों देशों के रिश्ते ठंडे रहे हैं। ऐसे में किसी भी भारतीय मंत्री की तरफ से पाकिस्तान का दौरा दूर की कौड़ी ही रहा। 


बता दें कि पाकिस्तान जाने वाली आखिरी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रही थीं। वे दिसंबर 2015 में अफगानिस्तान पर एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंचीं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed