Pakistan: पाकिस्तान के मियांवली एयरबेस पर हमला, गोलियों-बमों की आवाज से गूंजा पूरा इलाका, मारे गए नौ आतंकी
पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एयरबेस पर छह आतंकियों ने हमला किया था। इनमें से तीन को पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया। लेकिन बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर अंदर घुसने में सफल रहे। हालांकि सेना ने बाद में उन आतंकियों को भी मार गिराया गया।
विस्तार
पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एयरबेस पर आतंकियों ने हमला किया था। इनमें से सभी नौ को पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया। सेना ने बताया कि इस हमले में कुछ एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचा है और उनमें ईंधन भरने वाले फ्यूलिंग टैंक ध्वस्त हो गए।
सेना ने कहा कि इलाके में कायरतापूर्ण हमलों के चलते बड़े स्तर पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया और आतंकी हमले को नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवरुल हक काकर ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिशों को इसी तरह जवाब दिया जाएगा।
Terrorists attack on the Pakistan Air Force base in Mianwali. #PAF #Mianwali
pic.twitter.com/b4uKe3i7rk — عبا٘س ٌ ساࣿغرؔ (@AbbasRajput01) November 4, 2023
इस हमले में तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) संगठन के कई आत्मघाती हमलावर शामिल हैं। इस संगठन के प्रवक्ता मुल्ला मोहम्मद कासिम ने हमले को लेकर चेतावनी भी जारी की है।