{"_id":"5fc4ed178ebc3e9b7c13cbc3","slug":"pakistan-maryam-nawaz-calls-imran-khan-a-puppet-and-dares-to-question-isi-over-phone-tapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: मरयम ने इमरान को बताया कठपुतली, कहा- हिम्मत है तो फोन टैपिंग पर आईएसआई से करें सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: मरयम ने इमरान को बताया कठपुतली, कहा- हिम्मत है तो फोन टैपिंग पर आईएसआई से करें सवाल
Mon, 30 Nov 2020 06:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
मरियम नवाज शरीफ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरयम नवाज ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के ‘कठपुतली’ प्रधानमंत्री इमरान खान अपने फोन टैप किए जाने पर देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई से सवाल करने का कुछ साहस दिखाएं। उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री के इस खुलासे के बाद आई है कि वह जानते हैं कि एजेंसियां उनके फोन टैप कर रही हैं।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम ने कहा, ‘इस कठपुतली और चयनित प्रधानमंत्री इमरान खान में आईएसआई से यह तक पूछने की हिम्मत नहीं है कि वह उनके फोन क्यों टैप कर रही है। उन्हें आईएसआई से कहना चाहिए कि यह प्रधानमंत्री के अधीन आने वाले संस्थान का काम नहीं है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘आईएसआई, प्रधानमंत्री और उनके फोन टैप करती है। यह मेरे लिए खबर नहीं है। यदि इस कठपुतली में थोड़ी भी हिम्मत है तो उन्हें इस मुद्दे पर आईएसआई को फटकार लगानी चाहिए।’ खान ने हाल में एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा था, ‘मैं जो करता हूं और फोन पर किससे बात करता हूं, आईएसआई और आईबी (खुफिया ब्यूरो) इस बारे में जानते हैं।’
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि क्या उनका फोन टैप किया जाना उनके लिए कोई मुद्दा नहीं है, खान ने कहा था कि यह पूरी दुनिया में होता है। यहां तक कि अमेरिका में सीआईए भी यही करती है।