{"_id":"64d990e6063dcd79850b4085","slug":"pakistan-man-murder-us-origin-wife-diana-christo-burying-in-lahore-graveyard-arrested-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: पाकिस्तानी शख्स ने टॉर्चर कर की अमेरिकी पत्नी की हत्या, कब्रिस्तान में गुपचुप दफना रहा था शव, गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वारदात: पाकिस्तानी शख्स ने टॉर्चर कर की अमेरिकी पत्नी की हत्या, कब्रिस्तान में गुपचुप दफना रहा था शव, गिरफ्तार
Mon, 14 Aug 2023 09:12 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 14 Aug 2023 09:12 AM IST
सार
पत्नी की मौत के बाद आरोपी उसके शव को लाहौर के कब्रिस्तान में दफना रहा था। तभी इसकी सूचना पुलिस को मिल गई तो पुलिस ने आरोपी को मौके पर जाकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के लाहौर में पुलिस ने एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पाकिस्तानी शख्स ने अपनी अमेरिकी मूल की पत्नी को इतना प्रताड़ित किया कि उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आरोपी शव को लाहौर के कब्रिस्तान में दफना रहा था, उसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पत्नी को करता था प्रताड़ित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी की पहचान काजिम खान के रूप में हुई है। काजिम खान ने अमेरिकी मूल की डियाना क्रिस्टो से शादी की थी। दोनों लाहौर में रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि काजिम अपनी पत्नी को काफी प्रताड़ित करता था और इसी प्रताड़ना की वजह से उसकी मौत हुई। पत्नी की मौत के बाद आरोपी उसके शव को लाहौर के कब्रिस्तान में दफना रहा था। तभी इसकी सूचना पुलिस को मिल गई और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
जिस हथियार से हत्या की गई, पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेजा गया है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
पाकिस्तान में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे कुछ साल पहले पाकिस्तान के रिजवान हबीब नामक एक व्यक्ति ने भी अपनी अमेरिकी मूल की पत्नी की हत्या कर दी थी। दोनों अमेरिका में रहते थे लेकिन संपत्ति के सिलसिले में दोनों पाकिस्तान आए थे। रावलपिंडी में रहने के दौरान दंपति के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हो गया और पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी हबीब शव को लेकर खैबर पख्तूनख्वा गया और वहां शव को दफना दिया।