फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Lahore and Karachi among the world four most polluted cities according to US Air Quality Index

पाकिस्तान : लाहौर और कराची दुनिया के चार सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल

Mon, 08 Nov 2021 03:08 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 08 Nov 2021 03:08 AM IST
सार

यूएस एयर क्वालिटी इंडेक्स द्वारा जारी वायु प्रदूषण के आंकड़ों के अनुसार यह रिपोर्ट तैयार की गई है। तीसरे स्थान पर रहे लाहौर ने पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) रेटिंग 181 दर्ज की, चौथे स्थान पर कब्जा करने वाले कराची ने 163 की पीएम रेटिंग दर्ज की है, जिससे दोनों शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
Pakistan: Lahore and Karachi among the world four most polluted cities according to US Air Quality Index
पाकिस्तान के लाहौर में प्रदूषण का स्तर। - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के शहर और कराची दुनिया में खराब वायु गुणवत्ता वाले शीर्ष चार शहरों में शामिल हैं। तीसरे स्थान पर रहे लाहौर ने पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) रेटिंग 181 दर्ज की, चौथे स्थान पर कब्जा करने वाले कराची ने 163 की पीएम रेटिंग दर्ज की है, जिससे दोनों शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हो गए। यूएस एयर क्वालिटी इंडेक्स द्वारा जारी वायु प्रदूषण के आंकड़ों के अनुसार यह रिपोर्ट तैयार की गई है। 

विज्ञापन


वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) द्वारा निर्धारित मानकों को अस्वस्थ के तहत वर्गीकृत किया जाता है। यदिर पीएम रेटिंग 151 और 200 के बीच होती है। 201 और 300 के बीच की रेटिंग अत्यधिक अस्वस्थ की श्रेणी में आती है और 301 से ऊपर की कोई भी चीज खतरनाक के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन


द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर इस महीने की शुरुआत में 2 नवंबर को एक्यूआई के 289 अंक पर पहुंचने के बाद इस लिस्ट में शामिल हुआ था। इससे पहले मार्च में आईक्यू एयर वैश्विक वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में पाकिस्तान को दूसरा सबसे प्रदूषित देश बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के पर्यावरण विशेषज्ञों ने प्रदूषण के लिए फसल अवशेषों को जलाने के अलावा परिवहन क्षेत्र और उद्योगों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं इससे पहले पिछले साल दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में पाकिस्तान का लाहौर पहला स्थान पर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed