फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: JUD chief Hafiz Saeed to be arrested soon

गुर्गों समेत जल्द गिरफ्तार होगा हाफिज सईद, पाक सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार

Thu, 04 Jul 2019 08:12 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Thu, 04 Jul 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Pakistan: JUD chief Hafiz Saeed to be arrested soon
हाफिज सईद - फोटो : social media
मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद और उसके 12 करीबी सहयोगियों को बहुत जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक दिन पहले पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने टेरर फंडिंग मामले में हाफिज समेत जमात के 13 नेताओं के खिलाफ 23 एफआईआर दर्ज की थीं। सीटीडी ने हाफिज सईद के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिलने की बात कही थी। 
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के प्रवक्ता नियाब हैदर नकवी ने बताया कि सीटीडी ने जमात के 13 नेताओं व अन्य संगठनों के नेताओं पर पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में टेरर फंडिंग के आरोपों को लेकर केस दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद संदिग्धों को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्यों सीटीडी ने एफआईआर में नामजद होने के बाद हाफिज और उसके करीबियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। इस पर नकवी ने कहा कि पहले संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है और उसके बाद गिरफ्तारी की जाती है।
विज्ञापन


फिज व अन्य पर भी कार्रवाई की जाएगी। पहले भी पुलिस टेरर फंडिंग मामले में प्रतिबंधित संगठनों के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें आतंकवाद रोधी अदालतों द्वारा सजा भी सुनाई गई। गौरतलब है कि हाल ही में अदालत ने जमात और जैश-ए-मोहम्मद के 12 सदस्यों को पांच साल कैद की सजा सुनाई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार 

सूत्रों का कहना है कि हाफिज सईद लाहौर के जौहर टाउन में अपने घर पर है। पुलिस को इमरान खान सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है ताकि उसके घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया जा सके। सूत्रों का कहना है कि हाफिज को इस सप्ताह कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है क्योंकि टेरर फंडिंग पर नजर रखने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की शर्तों को पूरा करने का सरकार पर काफी दबाव है। अगर पाकिस्तान कार्रवाई नहीं करता है तो उसे काली सूची में डाला जा सकता है। 


ये लोग पुलिस के रडार पर 

सीटीडी ने हाफिज सईद के अलावा जमात के डिप्टी चीफ और उसके रिश्तेदार अब्दुल रहमान मक्की, मलिक जफर इकबाल, अमीर हमजा, मुहम्मद याहया अजीज, मुहम्मद नईम शाह, मोहसिन बिलाल, अब्दुल रकीब, अहमद दाऊद, मुहम्मद अयूब, अब्दुल्ला उबैद, मुहम्मद अली और अब्दुल गफ्फार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed