फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Jinnah's house which was burnt by Imran Khan's supporters, was taken from a Hindu family, full stor

Pakistan: जिन्ना के जिस घर को इमरान समर्थकों ने जलाया, उसे हिंदू परिवार से लिया गया था; पढ़ें पूरी कहानी

Fri, 12 May 2023 04:17 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 12 May 2023 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार
आज हम आपको बता रहे हैं जिन्ना हाउस की कहानी। कैसे बंटवारे के बाद जिन्ना लाहौर पहुंचे? जिस घर में वह रहते थे, वो किसका था? आइए विस्तार से जानते हैं...
loader
Pakistan: Jinnah's house which was burnt by Imran Khan's supporters, was taken from a Hindu family, full stor
मोहम्मद अली जिन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुए बवाल में लाहौर स्थित मोहम्मद अली जिन्ना का घर भी खाक हो गया। वही जिन्ना, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान का बंटवारा करवाया था। जो पाकिस्तान के संस्थापक कहे जाते हैं। इमरान खान के समर्थकों ने ऐसी तबाही मचाई कि पूरी दुनिया देखती रह गई। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन्ना के घर से करीब 15 करोड़ रुपये के सामान भी लूट लिए गए। 


आज हम उसी जिन्ना हाउस की कहानी बताएंगे। कैसे बंटवारे के बाद जिन्ना लाहौर पहुंचे? जिस घर में  वह रहते थे, वो किसका था? आइए जानते हैं... 


 

अब जिन्ना हाउस में रहते हैं पाकिस्तान सेना के कोर कमांडर  
मोहम्मद अली जिन्ना ने 1943 में लाहौर में रहने वाले मोहन लाल बासिन से एक बंगला लिया। 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद जब जिन्ना लाहौर पहुंचे तो इसी घर में रहने लगे। 1948 में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। पहले से ही यह ब्रिटिश सेना के कब्जे में था, फिर जिन्ना के निधन के बाद यह उनके प्रतिनिधि सैय्यद मरताब अली को दे दिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने 500 रुपये मासिक किराये पर इसे अपने कब्जे में ले लिया। कुछ साल बाद से पाकिस्तानी सेना ने आधिकारिक तौर पर ये बंगला सेना के कोर कमांडर के आवास रूप में प्रयोग करना शुरू कर दिया।

2007 में पाकिस्तानी सेना से हुआ था विवाद
2007 में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ये बंगला जिन्ना के नाम दर्ज था। इसके बाद से लाहौर प्रशासन और सेना के बीच विवाद शुरू हो गया था। सेना ने तब आधिकारिक तौर पर बताया कि उन्होंने ये बंगला मोहम्मद अली जिन्ना की बहन फातिमा जिन्ना से 3.50 लाख रुपये में खरीद लिया था। 

 

वायरल वीडियो में दिखा इमरान समर्थकों का आतंक
पाकिस्तान में रावलपिंडी से लेकर कराची और लाहौर तक इमरान खान के समर्थकों ने आतंक मचा रखा है। पाकिस्तान आर्मी के अधिकारियों के घर भी जला दिए गए हैं। लाहौर कैंटोनमेंट बोर्ड के लेटर नंबर 2219/3170 के मुताबिक जिन्ना हाउस लाहौर के डायगोनल रोड पर है, जिसे अब नागी रोड के नाम से जानते हैं। यह घर अफशान चौक के करीब अजीज भट्टी रोड-तुफैल रोड और तुफैल रोड-नागी रोड के चौराहे पर है। इसमें तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed