फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan International Airlines PIA crashed plane last checked 2 months ago, returned from Muscat day before accident

पीआईए के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की आखिरी बार दो महीने पहले की गई थी जांच, एक दिन पहले मस्कट से लौटा था

Sat, 23 May 2020 03:19 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 23 May 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Pakistan International Airlines PIA crashed plane last checked 2 months ago, returned from Muscat day before accident
Pakistan Plane crash - फोटो : PTI

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (पीआईए) ने शनिवार को कहा कि दुर्घटनाग्रस्त होने वाले एयरबस ए-320 की दो महीने पहले जांच की गई थी। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त होने से एक दिन पहले विमान ने मस्कट से लाहौर तक की उड़ान भरी थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


पीआईए लंबे समय से वित्तीय घाटे के दौर से गुजर रही है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, नकदी की तंगी से जूझ रही कंपनी ने विमान के तकनीकी इतिहास का विवरण देते हुए एक सारांश जारी किया है। इसमें कहा गया कि विमान के इंजन, लैंडिंग गियर और मेजर एयरक्राफ्ट प्रणाली में कोई समस्या नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पीआईए की इंजीनियरिंग और रखरखाव विभाग के अनुसार, प्लेन की आखिरी बार इस साल 21 मार्च को जांच की गई थी और इसने दुर्घटनाग्रस्त होने से एक दिन पहले मस्कट से लाहौर तक उड़ान भरी थी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों इंजनों की हालत संतोषजनक थी और रखरखाव की जांच कुछ अंतराल पर की जा रही थी। इसमें कहा गया है कि देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) द्वारा पांच नवंबर, 2020 तक विमानों को उड़ानों के लिए फिट घोषित किया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि छह नवंबर, 2014 से पांच नवंबर, 2015 के लिए एयरबस विमान की उड़ान योग्यता का पहला प्रमाणपत्र जारी किया गया था। आगे कहा गया कि हर साल प्लेन की पूरी जांच के बाद उड़ान योग्यता प्रमाणपत्र जारी किया जाता था।

सरकार ने इस घटना की जांच के लिए विमान दुर्घटना और जांच बोर्ड के अध्यक्ष एयर कमोडोर मुहम्मद उस्मान गनी के नेतृत्व में एक जांच दल का गठन किया है। टीम कम से कम समय के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। हालांकि, एक महीने के भीतर प्रारंभिक बयान जारी किया जाएगा।


गौरतलब है कि शुक्रवार को कराची हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में पीआईए की उड़ान पीके-8303 के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार 99 लोगों में से 97 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में नौ बच्चे भी शामिल थे। वहीं, चमत्कारिक रूप से दो लोगों की जान बच गई। 

खबरों के मुताबिक लाहौर से उड़ान भरने वाला पीआईए का एयरबस ए-320 कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने से एक मिनट पहले मलीर कैंट में गेट नंबर 2 के पास मॉडल कॉलोनी के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed