फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan inflation soars crisis for middle lower class petrol electricity shortage

Pakistan: महंगाई ने तोड़ा 48 साल का रिकॉर्ड, लोग बोले- बिजली-शिक्षा तो भूल जाइए, खाने तक के लाले पड़े

Sat, 11 Feb 2023 12:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Feb 2023 12:19 PM IST
सार

निम्न आय वर्ग के लोगों को तो पाकिस्तान में अपना घर खर्च चलाने के लिए भी उधार लेना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जिंदगी जीनी बहुत कठिन हो गई है लेकिन ऐसे हालात में वह कुछ कर भी नहीं सकते। 

विज्ञापन
pakistan inflation soars crisis for middle lower class petrol electricity shortage
Pakistan Economic Crisis - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान अपने अस्तित्व के सबसे बड़े संकटों में से एक को झेल रहा है। पाकिस्तान के आर्थिक हालात बेहद खराब हैं और अब हालात ये हो गए हैं कि पाकिस्तान की आम जनता सड़कों पर उतर आई है और विरोध प्रदर्शन कर रही है। पाकिस्तान दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है। आईएमएफ के साथ बेलआउट पैकेज को लेकर हो रही बातचीत भी असफल हो गई है, जिससे पाकिस्तान को फौरी तौर पर कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। सबसे बुरे हालात पाकिस्तान की आम जनता के हैं, जिसकी कमर बढ़ती महंगाई से टूट चुकी है और अब हालात ये हैं कि लोग खाने की चिंता कर रहे हैं और शिक्षा और अन्य चीजें कहीं ना कहीं हाशिए पर चली गई है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के एक स्थानीय सीफूड व्यापारी ने बताया कि महंगाई के चलते उसकी बिक्री आधी रह गई है। खासकर मध्य वर्गीय लोगों ने बाजारों से दूरी बना ली है और सिर्फ धनी वर्ग ही बढ़ती महंगाई का सामना कर पा रहा है। 
विज्ञापन


इसी तरह एक पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि उनके पेट्रोल पंप पर भी तेल की बिक्री में खासी गिरावट आई है। पहले जहां पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लंबी लाइन होती थी, वहां आज पेट्रोल पंप लगभग खाली रहते हैं। इसकी वजह है पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 262 रुपए होना। निम्न आय वर्ग के लोगों को तो पाकिस्तान में अपना घर खर्च चलाने के लिए भी उधार लेना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जिंदगी जीनी बहुत कठिन हो गई है लेकिन ऐसे हालात में वह कुछ कर भी नहीं सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के किसानों के भी हालात बुरे हैं। बढ़ती महंगाई ने किसानों की लागत को कई गुना बढ़ा दिया है। महंगी बिजली और मजदूरी में आए उछाल से खेती मुनाफे का सौदा नहीं रह गई है। साथ ही बिजली की कमी भी पाकिस्तानी जनता के लिए मुसीबत बनी हुई है। पाकिस्तान के किसान मोहम्मद राशिद का कहना है कि 'हमारे पास पर्याप्त खाना नहीं है, ऐसे में बिजली, शिक्षा और कपड़े का इंतजाम कहां से करें'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed