फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan imran khan wife bushra bibi submitted affidavit in supreme court alleged life threat to pti chief

Pakistan: इमरान खान को जेल में जान का खतरा, पत्नी बुशरा बीबी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

Sat, 26 Aug 2023 10:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 26 Aug 2023 10:56 AM IST
सार

हलफनामे में इमरान खान के हवाले से लिखा गया है कि 'वह पाकिस्तान में संविधान और कानून के शासन की लड़ाई के लिए कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं।' 

विज्ञापन
pakistan imran khan wife bushra bibi submitted affidavit in supreme court alleged life threat to pti chief
पत्नी बुशरा बीबी के साथ इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने आरोप लगाया है कि उनके पति को जेल में गंभीर खतरा है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, बुशरा बीबी ने 22 अगस्त को अटक जेल में इमरान खान से मुलाकात की और इस मुलाकात के बाद उन्होंने पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है।
विज्ञापन


बुशरा बीबी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
इस हलफनामे में बुशरा बीबी के हवाले से लिखा गया है कि जब वह अटक जेल में इमरान खान से मिलने पहुंचीं तो उन्हें बेवजह इंतजार कराया गया और काफी मुश्किलों के बाद मिलने की अनुमति दी गई। हलफनामे में इमरान खान के हवाले से लिखा गया है कि 'वह पाकिस्तान में संविधान और कानून के शासन की लड़ाई के लिए कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं।' 
विज्ञापन


इमरान खान के वजन में आई गिरावट
हलफनामे के अनुसार, जेल में इमरान खान की सेहत में  गिरावट आई है और इससे उनके जीवन को गंभीर खतरा हो सकता है। जेल में रहने के दौरान इमरान खान का वजन काफी कम हो गया है। हलफनामे के अनुसार, 70 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति के सेहत में इस तरह की गिरावट गंभीर खतरा हो सकती है। हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट से इमरान के बिगड़ते स्वास्थ्य और उनके जीवन के खतरे पर ध्यान देने की अपील की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तोशाखाना मामले में तीन साल की जेल की सजा काट रहे पीटीआई चीफ
बता दें कि बुशरा बीबी ने बीते हफ्ते पाकिस्तान की सरकार के सामने भी ऐसी चिंता जाहिर की थी। इमरान खान तोशाखाना मामले में तीन साल जेल की सजा काट रहे हैं। इमरान खान को पांच साल के लिए राजनीति से भी अयोग्य घोषित कर दिया गया है। तोशाखाना मामले में दोषी पाए जाने के बाद इमरान खान को उनके लाहौर स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। इमरान खान पर एक लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed