{"_id":"625ca6b0f15b6912815cc94f","slug":"pakistan-imran-khan-said-shahbaz-sharif-wants-to-oust-me-from-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान खान बोले- मुझे सियासत से बेदखल करना चाह रहे शहबाज शरीफ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इमरान खान बोले- मुझे सियासत से बेदखल करना चाह रहे शहबाज शरीफ
Mon, 18 Apr 2022 05:15 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, कराची।
एजेंसी, कराची।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 18 Apr 2022 05:15 AM IST
सार
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने लोगों से पूछा कि क्या उन्हें नहीं लगता कि सरकार को साजिश के तहत गिराया गया है। पीटीआई के खिलाफ विदेशी चंदे के आरोप पर इमरान ने कहा कि असल में यह मामला उन्हें पाकिस्तान की सियासत से हमेशा के लिए बाहर करने के लिए दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इमरान खान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का दावा है कि शहबाज शरीफ उन्हें हमेशा के लिए सियासत से बाहर करने की साजिश रच रहे हैं। इमरान खान ने शनिवार रात कराची में एक जनसभा में अपनी सरकार गिराए जाने को फिक्स मैच बताते हुए कहा, साजिश के तहत पाकिस्तान को बाहरी ताकतों का गुलाम बनाया जा रहा है, जबकि वे पाकिस्तान के बेहतर भविष्य के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने लोगों से पूछा कि क्या उन्हें नहीं लगता कि सरकार को साजिश के तहत गिराया गया है। पीटीआई के खिलाफ विदेशी चंदे के आरोप पर इमरान ने कहा कि असल में यह मामला उन्हें पाकिस्तान की सियासत से हमेशा के लिए बाहर करने के लिए दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि वे आरोपों से नहीं डरते, उनपर लगाए गए आरोप और उन्होंने जो विपक्षी दलों पर विदेशी मदद से पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के आरोप लगाए हैं, उनकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व पाकिस्तान के अकेले नेता हैं, जिन्होंने उच्चतम न्यायालय ने सादिक और अमीन घोषित किया है।
विज्ञापन
पीटीआई के 123 एमएनए के इस्तीफों की जल्द होगी पुष्टि
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष रजा परवेज अशरफ ने शनिवार को कहा कि वे जल्द ही पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेशनल असेंबली के सदस्यों (एमएनए) के इस्तीफों की पुष्टि करेंगे। अशरफ ने सचिवालय को इस संबंध में निर्देश दिया है कि सभी त्यागपत्र उनके सामने पेश किए जाएं, ताकि वे उनकी पुष्टि कर सकें। असल में जमीयत उलमा-ए-इस्लाम फजल के नेता मौलाना असद महमूद और नेशनल असेंबली के पूर्व अध्यक्ष अयाज सादिक ने कहा था कि पीटीआई के कुछ सदस्य इस्तीफा नहीं देता चाहते, लिहाजा उनके इस्तीफ नामंजूर कर दिए जाएं, क्योंकि अभी तक सभी के इस्तीफों की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन