{"_id":"639dfbe832a20d17c672ded2","slug":"pakistan-imran-khan-s-big-announcement-assembly-of-two-provinces-will-be-dissolved-on-december-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: '23 दिसंबर को भंग होंगी दो प्रांतों की विधानसभा', इमरान खान ने लाहौर रैली में की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: '23 दिसंबर को भंग होंगी दो प्रांतों की विधानसभा', इमरान खान ने लाहौर रैली में की घोषणा
Sun, 18 Dec 2022 12:09 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 18 Dec 2022 12:09 AM IST
सार
लाहौर में रैली में इमरान खान ने कहा कि 23 दिसंबर को पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की विधानसभा भंग होंगी। उधर, पंजाब के सीएम चौधरी परवेज इलाही ने दोनों विधानसभा को भंग करने के अपने फैसले पर इमरान खान को समर्थन देने की पेशकश की है।
विज्ञापन
Imran Khan Long March
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की शहबाज सरकार के खिलाफ इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को ऐलान किया कि 23 दिसंबर को देश की दो विधानसभा भंग होंगी। इसी साल अपदस्थ किए जाने के बाद से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख चुनाव की तारीखों का ऐलान करने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में वह पीटीआई के नेतृत्व वाली विधानसभाओं को भंग करने की धमकी केंद्र सरकार को देते रहे हैं। आज उन्होंने तारीख का भी ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
लाहौर में रैली को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि 23 दिसंबर को पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की विधानसभा भंग होंगी। उधर, पाकिस्तानी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट्स में बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही ने पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा की विधानसभा को भंग करने के अपने फैसले पर इमरान खान को समर्थन देने की पेशकश की है।
विज्ञापन
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायदे (पीएमएल-क्यू) के नेताओं ने विधानसभाओं को भंग करने की तैयारी के लिए एक बैठक की। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री के बेटे मनिस इलाही भी शामिल हुए। इमरान द्वारा विधानसभा को भंग करने की तारीख की घोषणा से कुछ घंटे पहले इलाही ने एक ट्वीट में कहा, मैं इमरान खान के हर फैसले का समर्थन करूंगा। पंजाब विधानसभा इमरान खान का भरोसा है, जो उन्हें वापस कर दिया गया है। इमरान खान ने पाकिस्तान की विपक्ष की राजनीति पर ध्यान केंद्रित किया है। अफवाह फैलाने वाले अब भी पहले की तरह नाकाम होंगे।
विज्ञापन