फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Imran Khan ousted Finance Minister Dr. Abdul Hafeez Sheikh and new appointed Hammad Azhar

पाकिस्तान: इमरान खान ने वित्त मंत्री हफीज शेख को पद से हटाकर हम्माद अजहर को नियुक्त किया

Tue, 30 Mar 2021 12:53 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 30 Mar 2021 12:53 AM IST
सार

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि इमरान खान ने बढ़ती महंगाई के मद्देनजर नई वित्त टीम को लाने का निर्णय लिया है
  • इमरान खान के कार्यकाल में वित्त मंत्रालय संभालने वाले हम्माद अजहर तीसरे मंत्री होंगे

विज्ञापन
Pakistan: Imran Khan ousted Finance Minister Dr. Abdul Hafeez Sheikh and new appointed Hammad Azhar
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वित्त मंत्री डॉ अब्दुल हफीज शेख को पद से हटा दिया है और उनके स्थान पर उद्योग एवं उत्पादन मंत्री हम्माद अजहर को नया वित्त मंत्री नियुक्त किया है। सूचना मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


समा टीवी न्यूज चैनल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री शिबली फराज के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री खान ने बढ़ती महंगाई के मद्देनजर नई वित्त टीम को लाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


खान के 2018 में सत्ता में आने के बाद से वित्त मंत्रालय संभालने वाले अजहर तीसरे मंत्री होंगे। फराज ने कहा कि मंगलवार तक कई अन्य बदलाव के संबंध में भी जानकारी सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजहर ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री द्वारा मुझे वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हाल ही में सीनेट चुनाव में युसूफ रजा गिलानी से हारने के बाद शेख के राजनीतिक भविष्य को लेकर अनिश्चितता थी। शेख को पिछले साल वित्त मंत्री बनाया गया था। हालांकि, वह संसद के सदस्य नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed