फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Imran Khan government ends haj subsidy for save rupees 450 crore

पाकिस्तान: बचत के लिए इमरान खान का बड़ा फैसला, हज यात्रियों के लिए सब्सिडी खत्म

Wed, 06 Feb 2019 01:42 PM IST
sapna singla वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Wed, 06 Feb 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार
  • पाकिस्तान में हज यात्रियों के लिए सब्सिडी खत्म।
  • होगी 450 करोड़ रुपये की बचत।
  • इमरान खान की अध्यक्षता वाली संघीय मंत्रीमंडल की बैठक में लिया गया फैसला।
loader
Pakistan: Imran Khan government ends haj subsidy for save rupees 450 crore
इमरान खान

विस्तार

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने हज यात्रियों के लिए सब्सिडी खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से 450 करोड़ रुपये की बचत होगी। इस बात की जानकारी पाकिस्तान के धार्मिक एवं आपसी सौहार्द मामलों के मंत्री नूरुल हक कादरी ने दी है।





हज सब्सिडी खत्म का करने का ये फैसाल प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता वाली संघीय मंत्रीमंडल की बैठक में लिया गया है। इस बात पर अब बहस छिड़ गई है। कहा जा रहा है कि क्या इस्लाम सब्सिडी युक्त हज की इजाजत है?


कादरी के हवाले से एक न्यूज चैनल ने कहा है कि पिछली सरकार हज यात्रियों को 42-42 हजार रुपये की सब्सिडी देती थी। जिसके कारण राजकोष पर 450 करोड़ रुपये का अतिरिक्त दबाव आता था। लेकिन देश के मौजूदा आर्थित हालतों को ध्यान में रखते हुए संघीय कैबिनेट की बैठक ने इस सब्सिडी को खत्म करने का फैसला लिया है।

पाकिस्तानी मंत्री का कहना है कि इस साल 1 लाख 84 हजार पाकिस्तानी नागरिक हज यात्रा करेंगे। इनमें से एक लाख 7 हजार लोग सरकारी कोटे से जबकि बाकी के लोग निजी कोटे से हज यात्रा पर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed