Pakistan: पाकिस्तान में आमने-सामने इमरान और शरीफ सरकार, गृहमंत्री बोले- सड़क पर उतरे तो होगी गिरफ्तारी
बीते दिनों इमरान खान ने कहा था कि मैं लोगों से तैयार होने और 'जेल भरो तहरीक' के लिए तैयारी करने का आह्वान करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तानी जेलों में इतनी जगह नहीं होगी कि उन सभी को रखा जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर इमरान खान ने पाकिस्तान में फिर से सरकार विरोधी प्रदर्शन किया, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गृहमंत्री सनाउल्लाह का यह बयान तब आया है, जब उन्होंने इमरान खान ने अपने समर्थकों से जेल भरो आंदोलन की तैयारी करने की अपील की है। इमरान खान ने आरोप लगाया है कि हिरासत में लिए गए पीटीआई नेताओं को शरीफ सरकार प्रताड़ित कर रही है।
इमरान ने किया जेल भरो तहरीक का एलान
बता दें, बीते दिनों इमरान खान ने कहा था कि मैं लोगों से तैयार होने और 'जेल भरो तहरीक' के लिए तैयारी करने का आह्वान करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तानी जेलों में इतनी जगह नहीं होगी कि उन सभी को रखा जा सके। बता दें, इमराख खान ने यह घोषणा उनकी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी और नेशनल असेंबली की पूर्व सदस्य शंदना गुलजार के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किए जाने के बाद की है।
जहां मुझे रखा गया, वहीं इमरान को रखा जाएगा
पीटीआई के जेल भरो आंदोलन पर राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि वह जानबूझकर समस्या उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वह प्रदर्शन करते हैं तो हम भी गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं। उन्हें उसी काल कोठरी में रखा जाएगा, जहां मुझे मेरी गिरफ्तारी के समय रखा गया था।