फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: IMF team meets Imran Khan, uneasiness in Shehbaz sharif alliance

Pakistan: आईएमएफ की टीम इमरान खान से मिली, शहबाज के गठबंधन में बेचैनी

Sat, 08 Jul 2023 01:45 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 08 Jul 2023 01:45 PM IST
सार

आईएमएफ टीम के साथ बातचीत में इमरान खान ने इस समझौते को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। इससे यह संभावना मजबूत हो गई है कि आईएमएफ का बोर्ड कर्ज जारी करने को मंजूरी दे देगा...

विज्ञापन
Pakistan: IMF team meets Imran Khan, uneasiness in Shehbaz sharif alliance
आईएमएफ-पाकिस्तान - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान दौरे पर आई अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की टीम के यहां पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के फैसले ने सत्ताधारी गठबंधन में बेचैनी पैदा कर दी है। जिस समय पाकिस्तान का एस्टैब्लिशमेंट (सेना+ खुफिया नेतृत्व) और सत्ताधारी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) इमरान खान को राजनीतिक रूप से खत्म करने की कोशिशों को आगे बढ़ा रहा है, आईएमएफ टीम के इस निर्णय को महत्त्वपूर्ण माना गया है।

विज्ञापन

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता हम्माद अजहर ने शुक्रवार देर रात यह सूचना सार्वजनिक की कि आईएमएफ की टीम लाहौर में इमरान खान के निवास पर गई। वहां आईएमएफ की टीम ने पूर्व प्रधानमंत्री को हाल में पाकिस्तान सरकार के साथ कर्ज की किस्तें जारी करने के लिए हुए स्टाफ लेवल समझौते की पूरी जानकारी दी। इस समझौते के तहत पाकिस्तान को कुल तीन बिलियन डॉलर का ऋण मिलना है।

विज्ञापन

यह समझौता 29 जून को संपन्न हुआ था। लेकिन इस पर अमल आईएमएफ के बोर्ड की मंजूरी मिलने का बाद होगा। वैसे समझौता हो जाने से पाकिस्तान के आर्थिक हलकों में राहत महसूस की गई है। आईएमएफ टीम के साथ बातचीत में इमरान खान ने इस समझौते को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। इससे यह संभावना मजबूत हो गई है कि आईएमएफ का बोर्ड कर्ज जारी करने को मंजूरी दे देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझा जाता है कि आईएमएफ की टीम यह आश्वासन चाहती थी कि अगर अगले आम चुनाव के बाद पीटीआई सत्ता में आई, तो वह आईएमएफ के साथ शहबाज शरीफ सरकार के हुए समझौते का पालन करेगी। शुक्रवार को दिन में आईएमएफ की तरफ से कहा गया था कि उसकी टीम पाकिस्तान के सभी राजनीतिक दलों से संपर्क करेगी, ताकि स्टाफ लेवल करार के मुख्य उद्देश्यों पर उनकी सहमति हासिल की जा सके।

इमरान खान के निवास पर हुई बातचीत में पीटीआई के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। उसके बाद पीटीआई की तरफ से हम्माद अजहर ने ट्विटर पर पार्टी का बयान जारी किया। इसमें कहा गया- ‘हम आईएमएफ से हुए करार का स्वागत करते हैं, ताकि विदेशी वित्त की सहायता से देश में आर्थिक स्थिरता की रक्षा की जा सके।’

लेकिन इसके साथ ही पीटीआई ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान में आर्थिक स्थिरता बरकरार रखने की अनिवार्य शर्त देश में राजनीतिक स्थिरता और कानून के राज के सिद्धांत पर पालन है।

आईएमएफ की टीम शुक्रवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेताओं से मिली। वाणिज्य मंत्री और पीपीपी नेता नवीद कमर ने इस बारे में जानकारी दी। नवीद ने कहा- ‘पीपीपी आईएमएफ से हुआ राष्ट्रीय हित में है और वह इसका समर्थन करती है।’

इस बीच शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज ने पीटीआई पर कड़ा हमला बोला है। पार्टी के नेता बिलाल अजहर कयानी ने पीटीआई पर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीटीआई जब सत्ता में थी, तब उसने आईएमएफ करार का उल्लंघन किया था, जबकि अब वह नए करार का समर्थन कर रही है। पीएमएल-नवाज के इस बयान को आईएमएफ टीम के पीटीआई नेताओं से मिलने से पैदा हुई बेचैनी का संकेत समझा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed