{"_id":"616b31a39d93ee5d3a72ac58","slug":"pakistan-home-minister-sheikh-rashid-ahmed-says-the-issue-of-appointment-of-isi-chief-will-be-resolved-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : पाक गृहमंत्री ने कहा- आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति का मुद्दा एक हफ्ते में सुलझा लेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : पाक गृहमंत्री ने कहा- आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति का मुद्दा एक हफ्ते में सुलझा लेंगे
Sun, 17 Oct 2021 01:40 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:40 AM IST
सार
पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद अहमद का यह बयान उन कयासों के बीच आया है जिसमें कहा गया कि इस अहम नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा में मतभेद है।
विज्ञापन
Sheikh Rashid
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नए प्रमुख की नियुक्ति के मुद्दे को एक सप्ताह में सुलझा लिया जाएगा। मंत्री का यह बयान उन कयासों के बीच आया है जिसमें कहा गया कि इस अहम नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा में मतभेद है।
विज्ञापन
बता दें कि आईएसआई के महानिदेशक की नियुक्ति का मुद्दा पिछले सप्ताह इस पद पर लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम की नियुक्ति को लेकर जारी होने वाली अधिसूचना में देरी के बाद से ही सुर्खियों में है। हालांकि, गृहमंत्री इस देरी के कारणों के बारे में बताने से बचते नजर आए।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में शेख राशिद ने उन दावों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘आध्यात्मिक और पवित्र’ कारणों से नियुक्ति में देरी की। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से बकवास और अतार्किक है। मंत्री ने दावा किया कि असैन्य और सैन्य नेतृत्व में कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन