फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan Hindu women minors remain unsafe amid rising abduction cases news in hindi

PAK: 10 साल की बच्ची का धर्म परिवर्तन कर बुजुर्ग से करा दी शादी, हिंदू महिलाओं के अपहरण की बढ़ रहीं घटनाएं

Fri, 28 Oct 2022 11:06 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 11:06 PM IST
सार

सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों और महिलाओं के अपहरण कर शादी कराने के मामले बढ़ रहे हैं। इनका जबरन इस्लाम धर्म में परिवर्तन कराया जाता है, उसके बाद शादी करा दी जाती है।

विज्ञापन
pakistan Hindu women minors remain unsafe amid rising abduction cases news in hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में एक दस वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसकी शादी 80 साल के बुजुर्ग से कराने का मामला सामने आया है। यह घटना 22 अक्तूबर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंध प्रांत में हिंदू महिलाओं और लड़कियों के अपहरण की घटनाओं में इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन


दस साल की बच्ची का धर्म परिवर्तन करा 80 साल के बुजुर्ग से कराई शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सिंध के शेख भिरकियो इलाके में हुई, जहां 10 साल की हिंदू लड़की मीना बजानी को कपड़े धोने के घाट से अगवा कर लिया गया। जमींदार मुल्ला रशीद के गुंडों ने उसका अपहरण किया। बच्ची काे धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया गया। बाद में बुजुर्ग मुल्ला रशीद से उसकी शादी करा दी गई।
विज्ञापन


अपहरण कर जबरन शादी कराने के बढ़ रहे मामले
सिंध क्षेत्र में ही एक अन्य घटना में शांति मेघवार नाम की एक विवाहित हिंदू महिला का 24 अक्टूबर को अपहरण किया गया। सिंध के तंदू मुहम्मन खान जिले में उसके घर से चार हथियारबंद बदमाश मंज़ूर शेख, सुल्तान शेख, गब शेख और जावेद ने उसे अगवा किया। मीडिया  रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और उसकी शादी मंजूर शेख से करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज करने पर मांगी गई रिश्वत
महिला की मां का का आरोप है कि एसएचओ इरफान दस्तीकोल ने उनकी प्राथमिकी इसलिए दर्ज नहीं की क्योंकि वह रिश्वत के तौर पर 5 हजार रुपये नहीं दे सकी। उसने सिंध के सीएम मुराद शाह से मामले में हस्तक्षेप करने और उसकी बेटी को छुड़ाने की मांग की। 


सिंध प्रांत में अपहरण के बढ़ रहे मामले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों और महिलाओं के अपहरण कर शादी कराने के मामले बढ़ रहे हैं। इनका जबरन इस्लाम धर्म में परिवर्तन कराया जाता है, उसके बाद शादी करा दी जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed