{"_id":"5fb186e78ebc3e9b97751123","slug":"pakistan-held-elections-in-gilgit-baltistan-despite-india-s-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिलगित-बाल्टिस्तान में भारत के विरोध करने पर भी पाकिस्तान ने कराए चुनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गिलगित-बाल्टिस्तान में भारत के विरोध करने पर भी पाकिस्तान ने कराए चुनाव
Mon, 16 Nov 2020 01:22 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गिलगित-बाल्टिस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गिलगित-बाल्टिस्तान
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 16 Nov 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तान द्वारा कराए जा रहे चुनावों पर कड़ा विरोध जताया है, लेकिन इसके बावजूद उसने रविवार को यहां चुनाव कराए गए। अभी वहां की प्रांतीय स्थिति भी अंतिम रूप से नहीं बनी है जबकि क्षेत्र में पाकिस्तानी नीतियों का भारी विरोध व कानूनी चिंताएं जारी हैं।
विज्ञापन
डॉन के मुताबिक यहां 1,141 मतदान केंद्रों में से 577 संवेदनशील और 297 अति संवेदनशील हैं। जियो न्यूज के मुताबिक, यहां जबरदस्ती चुनाव के लिए पाकिस्तान ने करीब 15,900 कानून प्रवर्तन कर्मचारियों को सुरक्षा के नाम पर तैनाती दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाक के इस कदम का विरोध किया है।
विज्ञापन
वोटों की हेराफेरी से बचें मतदाता : शरीफ
भारी विरोध के बीच गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव से ठीक एक दिन पूर्व पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ ने इमरान खान पर वोटों की हेराफेरी का आरोप लगाया है। शरीफ ने क्षेत्र के निवासियों से उनकी पार्टी के लिए वोट डालने और धांधली के खिलाफ अपने वोटों की रक्षा करने का आग्रह किया। एक वीडियो संदेश में शरीफ ने कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक साख का समर्थन करती है।
विज्ञापन