{"_id":"5d83632a8ebc3e016a181823","slug":"pakistan-has-alleged-on-india-over-disappearance-of-its-retired-military-officer-colonel-habib-zahir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की खीझः रिटायर्ड कर्नल के लापता होने में भारत को दिया दोष","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक की खीझः रिटायर्ड कर्नल के लापता होने में भारत को दिया दोष
Thu, 19 Sep 2019 04:53 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 19 Sep 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ पाकिस्तान का एक नया पैंतरा सामने आया है। पाक ने नई चाल चलते हुए आरोप लगाया है कि उसके रिटायर्ड सैन्य अफसर कर्नल हबीब जहीर की गुमशुदगी की पीछे भारत का हाथ है। पाक ने कहा कि इसमें भारत की खुफिया एजेंसियां शामिल हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि कर्नल हबीब जहीर वर्ष 2017 से लापता हैं। पाकिस्तान ने भारत की ओर इशारा करते हुए कहा है कि इसमें पड़ोसी मुल्क का हाथ हो सकता है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि उक्त सैन्य अफसर भारत की कस्टडी में हो सकता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने आगे कहा कि ऐसी उम्मीद है कि भारत उन्हें कमांडर जाधव (कुलभूषण जाधव) के बदले में छोड़ेगा। पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि हबीब के घर आने तक पाकिस्तान सरकार अब चैन से नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
भारत की तरफ से पाक के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि हबीब अप्रैल 2017 में जॉब इंटरव्यू के लिए नेपाल गए थे तभी से वो लापता हैं।