{"_id":"62a0a9d31be3bd27a815c04e","slug":"pakistan-govt-bans-wedding-ceremonies-in-islamabad-after-10-pm-to-conserve-energy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan crisis: पाकिस्तान में अब शादियों में आने वाले मेहमानों को मिलेगी सिर्फ एक डिश, 10 बजे के बाद नहीं होंगे निकाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan crisis: पाकिस्तान में अब शादियों में आने वाले मेहमानों को मिलेगी सिर्फ एक डिश, 10 बजे के बाद नहीं होंगे निकाह
Wed, 08 Jun 2022 07:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 08 Jun 2022 07:23 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी इस्लामाबाद में शादी समारोहों के दौरान शामिल होने वाले मेहमानों को अलग-अलग तरह के व्यंजन खाने को नहीं मिलेंगे। खाने में केवल एक डिश ही परोसी जाएगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक समस्याओं और बिजली संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान में निकाह का समय तय कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहबाज शरीफ सरकार ने बिजली संकट और महंगाई को देखते हुए रात में 10 बजे के बाद शादी समारोह पर रोक लगा दी है। सरकार के इस फैसले के बाद राजधानी इस्लामाबाद शहर में 10 बजे के बाद निकाह नहीं होंगे। इसके साथ ही खाने को लेकर भी पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
खाने को मिलेगी सिर्फ एक डिश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी इस्लामाबाद में शादी समारोहों के दौरान शामिल होने वाले मेहमानों को अलग-अलग तरह के व्यंजन खाने को नहीं मिलेंगे। खाने में केवल एक डिश ही परोसी जाएगी। देश में बढ़ रही मंहगाई और बिजली संकट पर लगाम लगाने के लिए शहबाज शरीफ सरकार ने यह फैसला लिया है। इस आदेश को लेकर इस्लामाबाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
सख्ती से लागू किए जाएं प्रतिबंध
देश की राजधानी में शादी समारोहों पर प्रतिबंध प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के निर्देश पर लागू कर दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि इस्लामाबाद पुलिस और शहर प्रशासन को प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है। पीएम शहबाज शरीफ ने इन आदेशों को ना मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश भी जारी किया है।
विज्ञापन
लिए गए कई फैसले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ रही महंगाई और बिजली संकट को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई थी। जिसमें ये निर्णय लिय़ा गया। लगभग दो घंटों तक चली इस मीटिंग में शनिवार को अवकाश के प्रस्ताव को भी मंजूर किया गया। इस दौरान एनर्जी व तेल और गैस की महंगाई से निपटने को लेकर भी बातचीत हुई। यह जानकारी संचार मंत्री मरियम औरंगजेब ने दी। उन्होंने बताया कि मंत्रियों और सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले ईंधन कोटा में 40 फीसद कटौती को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा बिजली के लोड शेडिंग को दो घंटे तक कम कर दिया है।
रात 8.30 बजे बंद होंगे बाजार
पाकिस्तान में बिजली का भीषण संकट है। इससे निपटने के प्रयासों में चित्त सरकार ने फैसला लिया है, देश में बाजार रात 8:30 बजे बंद कर दिए जाएं, जिससे बिजली की खपत कम हो सके। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली पाकिस्तान राष्ट्रीय आर्थिक परिषद ने तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया।
इस्लामाबाद के स्थानीय प्रशासन का कहना है, यह आदेश सीधे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जारी किए हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को पाबंदी सख्ती से लागू कराने को कहा है। मंगलवार को प्रधानमंत्री शहबाज कह चुके हैं कि पाकिस्तान के पास तेल और गैस खरीदने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है। इन कदमों से जनता में भय फैल गया है और कराची, रावलपिंडी और इस्लामाबाद में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं।