फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan govt approves deployment of Frontier Constabulary in PoK

PoK: पीओके में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी की तैनाती को मंजूरी, पिछले माह भारी विरोध प्रदर्शन के कारण लिया गया फैसला

Sun, 23 Jun 2024 06:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Jun 2024 06:17 PM IST
सार

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अर्धसैनिक बल की टुकड़ियां तीन महीने के लिए तैनात की जाएंगी। फ्रंटियर कांस्टेबुलरी को तैनात करने का फैसला तब किया गया है, जब एक दिन पहले पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा नया अभियान शुरू करने का एलान किया।  

विज्ञापन
Pakistan govt approves deployment of Frontier Constabulary in PoK
पाकिस्तान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान की संघीय सरकार ने  रविवार को पीओके में अर्धसैनिक बल 'फ्रंटियर कांस्टेबुलरी' की तैनाती को मंजूरी दी। पिछले महीने पीओके में भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे। जिसमें कई लोग मारे गए थे। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अर्धसैनिक बल की टुकड़ियां तीन महीने के लिए तैनात की जाएंगी। फ्रंटियर कांस्टेबुलरी को तैनात करने का फैसला तब किया गया है, जब एक दिन पहले पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा नया अभियान शुरू करने का एलान किया।  
विज्ञापन


पिछले महीने महंगाई औऱ बिजली की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे। इन प्रदर्शनों का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने किया। अधिकांश हिस्सों में प्रदर्शन करने वालों में व्यापारी सबसे आगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रंटियर कांस्टेबुलरी की छह टुकड़ियां तीन महीने के लिए क्षेत्र में तैनात की जाएंगी और पुलिस की मदद के अलावा नीलम-झेलम, मंगला और गुलपुर पनबिजली परियोजनाओं के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रदान करेंगी।  


पीओके में मई के मध्य में चार दिवसीय विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी सहित कई लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हो गए थे। प्रदर्शनकारी  क्षेत्र में पनबिजली उत्पादन लागत के अनुसार बिजली की व्यवस्था, सब्सिडी वाले गेहूं की आटे और कुलीन वर्ग के विशेषाधिकारों को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। 


प्रदर्शन और बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण पीओके सरकार को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए पाकिस्तान रेजंर्स को बुलाना पड़ा था।पाकिस्तान ने शनिवार को देश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए ऑपरेश अज्म-ए-इस्तेहकाम अभियान का एलान किया। ह फैसला राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपी) की शीर्ष समिति में लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed