फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan government will hold general elections in Gilgit-Baltistan on August 18, India strongly protested 

पाकिस्तान की नई चाल, गिलगित-बाल्टिस्तान में 18 अगस्त को कराएगा चुनाव

Sun, 28 Jun 2020 02:12 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: आसिम खान Updated Sun, 28 Jun 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Pakistan government will hold general elections in Gilgit-Baltistan on August 18, India strongly protested 
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान सरकार ने गिलगित-बाल्टिस्तान में आम चुनाव की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान 18 अगस्त को गिलगित-बाल्टिस्तान में आम चुनाव आयोजित करेगा। सरकार ने पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्षेत्र में चुनाव कराने की अनुमति देने के बाद यह घोषणा की है। हालांकि, भारत इसको लेकर कड़ा विरोध जाहिर किया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने 30 अप्रैल को सरकार को क्षेत्र में आम चुनाव कराने के लिए 2018 प्रशासनिक आदेश में संशोधन करने की अनुमति दी थी। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शनिवार को गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) में 18 अगस्त 2020 को विधानसभा चुनाव कराने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


बयान के अनुसार, जीबी चुनाव आयोग 24 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव आयोजित करेगा। भारत ने पिछले महीने नई दिल्ली में एक वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनयिक को एक सीमांकन जारी किया और शीर्ष अदालत के फैसले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान को यह भी स्पष्ट रूप से बता दिया था कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश जिसमें गिलगित और बाल्टिस्तान के क्षेत्र भी शामिल हैं देश का अभिन्न हिस्सा हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार या उसकी न्यायपालिका के पास अवैध रूप से और जबरन कब्जे वाले क्षेत्रों में हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed