{"_id":"64a4e6509d7913f2d4070593","slug":"pakistan-government-to-protest-against-desecration-of-quran-in-sweden-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: स्वीडन में कुरान के अपमान पर पाकिस्तान करेगा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, पीएम ने एकजुट रहने को कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: स्वीडन में कुरान के अपमान पर पाकिस्तान करेगा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, पीएम ने एकजुट रहने को कहा
Wed, 05 Jul 2023 09:11 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 05 Jul 2023 09:11 AM IST
सार
स्वीडन में कुरान के अपमान के खिलाफ पाकिस्तान सरकार देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी और इससे पहले एक संयुक्त संसदीय सत्र बुलाया जाएगा। शुक्रवार को सरकार पवित्र कुरान दिवस मनाएगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वीडन में खुलेआम एक शख्स ने ईद के मौके पर कुरान को जला दिया था, जिसको वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कुरान के अपमान को लेकर कई देशों ने आपत्ति भी दर्ज की थी, वहीं अब स्वीडन में कुरान के अपमान के खिलाफ पाकिस्तान सरकार देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी और इससे पहले एक संयुक्त संसदीय सत्र बुलाया जाएगा। शुक्रवार को सरकार पवित्र कुरान दिवस मनाएगी।
विज्ञापन
यह फैसला एक बैठक के दौरान लिया गया जिसकी अध्यक्षता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की थी। प्रधानमंत्री शहबाज ने सभी राजनीतिक दलों समेत देश के हर हिस्से के लोगों को इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने का आग्रह किया है। शुक्रवार सात जुलाई को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार छह जुलाई को संसद का संयुक्त सत्र बुलाएगी।
विज्ञापन
देशभर में रैलियाँ आयोजित करने का निर्देश
पाकिस्तान संसद पवित्र कुरान के अपमान की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित करेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पार्टी को पवित्र कुरान दिवस में भाग लेने और देशव्यापी रैलियाँ आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को बताया कि पवित्र कुरान की पवित्रता मुसलमानों को एकजुट करती है। प्रधानमंत्री के अनुसार, दुनिया में कुछ लोग इस्लाम के खिलाफ आग भड़काने की एक भयावह योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा कि जो नेता देश में शांति और सह-अस्तित्व को महत्व देते हैं, उन्हें नस्लवाद और इस्लामोफोबिया से प्रेरित विनाशकारी ताकतों को दबाना चाहिए और उन्हें धार्मिक पूर्वाग्रहों से ग्रस्त हिंसक ताकतों पर अंकुश लगाना चाहिए।
स्वीडन में जलाई गई थी पवित्र कुरान
बता दें कि स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक व्यक्ति ने पवित्र कुरान का अपमान किया था और एक मस्जिद के सामने ही ईद के दिन जला दिया था। जिसकी पाकिस्तान, तुर्की, सऊदी अरब, मोरक्को, इराक और ईरान सहित कई देशों ने कड़ी निंदा की थी। बड़ी बात यह थी कि व्यक्ति को सरकार ने कुरान के विरोध की अनुमति मिली थी।