{"_id":"5fecaca14c560f30631f1cd7","slug":"pakistan-government-to-cancel-passport-of-nawaz-sharif-on-february-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पासपोर्ट 16 फरवरी को रद्द करेगी पाकिस्तान सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पासपोर्ट 16 फरवरी को रद्द करेगी पाकिस्तान सरकार
Wed, 30 Dec 2020 10:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को कहा कि वह 16 फरवरी को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पासपोर्ट रद्द कर देगी। शरीफ (70) पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के प्रमुख हैं। वह पिछले साल नवंबर से लंदन में रह रहे हैं। लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज कराने के लिए विदेश जाने की इजाजत दी थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी ठहराए गए हैं। इस महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने उन्हें घोषित अपराधी करार दिया था। गृह मंत्री रशीद अहमद ने पूछने पर पत्रकारों से कहा, ‘(हम) 16 फरवरी को नवाज शरीफ का पासपोर्ट रद्द कर देंगे।'
विज्ञापन
उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी। इस बीच गृह मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार मिर्जा शहजाद अकबर ने कहा कि पाकिस्तान ने ब्रिटेन के अधिकारियों से नवाद शरीफ को निर्वासित करने का अनुरोध किया है। हालांकि पाकिस्तान और ब्रिटेन के बीच किसी तरह की कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है।
विज्ञापन