फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan government Imran Khan party PTI hold third round of talks to end election impasse

Pakistan: पाकिस्तान में जल्द होगा चुनाव का एलान, सरकार और इमरान की पार्टी के बीच तीसरे दौर की हुई बातचीत

Wed, 03 May 2023 12:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 03 May 2023 12:45 AM IST
सार

बैठक में विशेष रूप से पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में जल्दी चुनाव कराने की मांग की गई थी, जहां जनवरी में विधानसभाएं भंग कर दी गई थीं।

विज्ञापन
Pakistan government Imran Khan party PTI hold third round of talks to end election impasse
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 पाकिस्तान की गठबंधन सरकार और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान पार्टी के बीच प्रांतीय और संघीय चुनाव के समय को लेकर गतिरोध खत्म करने के लिए मंगलवार रात तीसरे और अहम दौर की बातचीत शुरू हुई। 

विज्ञापन


बैठक में विशेष रूप से पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में जल्दी चुनाव कराने की मांग की गई थी, जहां जनवरी में विधानसभाएं भंग कर दी गई थीं और सरकार का कहना है कि देश भर में प्रांतीय और संघीय चुनाव अक्तूबर में एक ही दिन होने चाहिए।
विज्ञापन


संसद भवन में होने वाली वार्ता आज सुबह 11 बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन रात 9 बजे तक के लिए टाल दी गई। जैसा कि दोनों पक्षों ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी, वे चुनावों पर गतिरोध को समाप्त करने के लिए एक-दूसरे के प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी पक्ष से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) से इशाक डार, ख्वाजा साद रफीक, आजम नजीर तरार और सरदार अयाज सादिक शामिल थे और वहीं पाकिस्तान पीपल्स पार्टी और अन्य पार्टियों से यूसुफ रजा गिलानी और सैयद नवीद कमर वार्ता में शामिल हुए। पीटीआई पाकिस्तान में मुख्य विपक्षी दल है, इसने अपने उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी और सीनेटर अली जफर को बातचीत के लिए मैदान में उतारा।

वार्ता से पहले दोनों पक्ष आशावादी दिखे। पीटीआई का नेतृत्व कर रहे कुरैशी ने कहा कि उनकी टीम राजनीतिक समस्याओं का समाधान निकालने के लिए बातचीत में शामिल हो रही है। उन्होंने कहा कि हम इस उम्मीद के साथ आए हैं कि हमारे प्रस्ताव को गंभीरता से लिया जाएगा।


सरकारी पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे तरार ने कहा कि आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल बातचीत को लेकर गंभीर है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी फैसले बैठक में लिए जाएं। इससे पहले इमरान खान ने कहा कि सरकार को 14 मई तक सभी विधानसभाओं को भंग कर देना चाहिए ताकि पूरे देश में एक ही तारीख पर चुनाव कराने का रास्ता साफ हो सके। हालांकि, सरकार विधानसभा भंग करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed