फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan gives 70 acres land for making a university in Guru Nanak name

पाक ने गुरु नानक के नाम पर विवि बनाने के लिए दी 70 एकड़ जमीन, जल्द रखी जाएगी नींव

Fri, 03 May 2019 05:27 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 03 May 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
Pakistan gives 70 acres land for making a university in Guru Nanak name
Imran Khan
पाकिस्तान ने ननकाना साहिब में गुरु नानक देव के नाम पर एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए 70 एकड़ जमीन आवंटित की है। पाक के पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने कहा, लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर सिखों के पहले गुरु की जन्मस्थली में बाबा गुरु नानक इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (बीजीएनआईयू) के निर्माण के लिए धन आवंटित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रांत में आने वाले बजट का हिस्सा होगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ननकाना साहिब में पुलिस लाइन, जेल और नेशनल रजिस्ट्रेशन डाटाबेस ऑथोरिटी भी स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि देश में रहने वाले सिख समुदाय की मांग रही है कि गुरु नानक के नाम पर यहां विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए। विश्वविद्यालय का प्रस्ताव सबसे पहले 2003 में रखा गया था। दो साल पहले इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड ने परियोजना को अंतिम मंजूरी दी थी। 
विज्ञापन


तब बोर्ड के चेयरमैन सिद्दीकुल फारूक ने कहा था कि इससे पाकिस्तान में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि भी सुधरेगी। बता दें कि इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान की पंजाब यूनिवर्सिटी ने गुरु नानक देव के संदेशों को बढ़ावा देने के लिए बाबा गुरु नानक रिसर्च चेयर का गठन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed