फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Gilgit, Baltistan CM Khalid Khurshid Khan seeks provincial status from the Pakistan government

पाकिस्तान: गिलगित-बाल्टिस्तान के सीएम खालिद खुर्शीद ने पाकिस्तानी सरकार से मांगा प्रांतीय दर्जा 

Wed, 10 Mar 2021 12:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 10 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: Gilgit, Baltistan CM Khalid Khurshid Khan seeks provincial status from the Pakistan government
प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : twitter.com/PakPMO

गिलगित-बाल्टिस्तान की विधानसभा में मंगलवार को एक संयुक्त प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ जिसमें पाकिस्तान सरकार से उसे प्रांतीय दर्जा देने और संसद व अन्य सांविधानिक निकायों में प्रतिनिधित्व की मांग की। गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने यह प्रस्ताव सदन में पेश किया। खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के  प्रतिनिधि हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) से विपक्ष के नेता अमजद हुसैन ने भी खालिद खुर्शीद खान के प्रस्ताव का समर्थन किया। इनके अलावा पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के गुलाम मुहम्मद, मजलिस वाहदतुल मुस्लमीन के मुहम्मद काजिम और जमात उलेमा ए इस्लाम फजल के नेता रहमत खलीक भी इस प्रस्ताव के पक्ष में रहे। 
विज्ञापन


भारत ने किया था विरोध 
भारत इससे पहले तथाकथित गिलगित-बाल्टिस्तान को प्रांतीय दर्जा देने की कोशिशों पर पाकिस्तान को फटकार चुका है। भारत  के मुताबिक गिलगित बाल्टिस्तान को यह दर्जा देना इस क्षेत्र पर अवैध कब्जा करने का दुस्साहस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed