फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Fugitive Zakir Naik meets Nawaz Sharif Punjab CM Maryam Nawaz

Pakistan: भगोड़े जाकिर नाइक ने पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Tue, 18 Mar 2025 08:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 18 Mar 2025 08:15 AM IST
सार

एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'और ये कहते हैं कि भारत, पाकिस्तान में नहीं खेलता। जब आप एक आतंकवादी का स्वागत करते हैं, तो क्या भारत, पाकिस्तान में खेलेगा?' 

विज्ञापन
Pakistan Fugitive Zakir Naik meets Nawaz Sharif Punjab CM Maryam Nawaz
जाकिर नाइक - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भगोड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनकी बेटी और पंजाब की मुख्यमंत्री मरयम नवाज से रायविंड स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में विभिन्न मुद्दों पर बात हुई। हालांकि आधिकारिक तौर पर बैठक को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने भी पिछले हफ्ते जाकिर नाइक से मुलाकात की। हालांकि उनकी इस मुलाकात पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। 
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज आए यूजर्स के निशाने पर
मोहम्मद हफीज ने जाकिर नाइक के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की और लिखा कि 'जाकिर नाइक के साथ सुखद मुलाकात'। सोशल मीडिया यूजर्स मोहम्मद हफीज की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और लोगों ने हफीज के जाकिर नाइक से मिलने पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि 'यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट टीम और भारत सरकार पाकिस्तान नहीं आना चाहती।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'और ये कहते हैं कि भारत, पाकिस्तान में नहीं खेलता। जब आप एक आतंकवादी का स्वागत करते हैं, तो क्या भारत, पाकिस्तान में खेलेगा?' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Pakistan: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वांछित जाकिर नाइक का पाकिस्तान प्रेम, पाकिस्तानी पीएम शरीफ से की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम के पाकिस्तान में नहीं खेलने के फैसले का यूजर्स ने किया समर्थन
आलोचना करने वाले अधिकतर यूजर भारतीय हैं। गौरतलब है कि जाकिर नाइक भारत में वांछित है और उस पर धन शोधन और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने का आरोप है। जाकिर नाइक के पाकिस्तान दौरे से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के पाकिस्तान में नहीं खेलने का मामला फिर से गरमा गया है। जाकिर नाइक ने बीते साल अक्तूबर में भी पाकिस्तान का दौरा किया था। उस समय भी जाकिर नाइक ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। उस समय जाकिर नाइक ने करीब एक महीना पाकिस्तान में बिताया और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की थी। 

ये भी पढ़ें- Zakir Naik: कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पर कार्रवाई, भारत में बंद किया गया 'एक्स' अकाउंट

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed