{"_id":"5e57ac8f8ebc3ef3a816f130","slug":"pakistan-fresh-bid-to-combat-terrorism-allows-us-to-expand-trade-ties-says-ross","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के भारत से लौटते ही अमेरिका और पाकिस्तान की दोस्ती का दिखा नया रंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप के भारत से लौटते ही अमेरिका और पाकिस्तान की दोस्ती का दिखा नया रंग
Thu, 27 Feb 2020 05:22 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 27 Feb 2020 05:22 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा खत्म होने के साथ ही पाकिस्तान के प्रति अमेरिका की नरमी और दोस्ती का नया दौर शुरू होता दिख रहा है। इस्लामाबाद पहुंचे अमेरिका के वाणिज्य मंत्री (कॉमर्स सेक्रेटरी) विल्बर रॉस ने पाकिस्तान से व्यापारिक रिश्ते बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन
पाकिस्तान-अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉस ने कहा कि आतंकवाद से लड़ने की पाकिस्तान की नई कोशिशों के मद्देनजर अमेरिका उसके साथ व्यापारिक रिश्तों का विस्तार करेगा। ट्रंप के भारत दौरे के एक दिन बाद रॉस ने इस्लामाबाद में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और ऊर्जा मंत्री उमर अयूब खान के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
रॉस ने अपने बयान में कहा, राष्ट्रपति ट्रंप और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच उपयोगी चर्चा के मद्देनजर मैंने पीएम इमरान खान और उनकी टीम के साथ मुलाकात की। चर्चा का उद्देश्य था कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधी रिश्तों को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमारे आर्थिक संबंधों में मजबूती आने से फायदा दोनों देशों को होगा। इस दौरान उन्होंने भारत यात्रा के दौरान ट्रंप के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने (ट्रंप) कहा था कि हमारे रिश्ते पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे हैं।
विज्ञापन
रॉस ने जिक्र किया कि एक दौर में अमेरिका पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्यातक देश था और पाकिस्तान में अमेरिकी कंपनियों के काम करने का लंबा इतिहास रहा है। इससे आर्थिक सुधारों को बढ़ावा मिला है और नौकरियां भी पैदा हुई हैं।
Pakistan fresh bid to combat terrorism allows US to expand trade ties says Ross