फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Former PM Shahid Khaqan Abbasi demands resignation from Imran Khan, read important news of the world

पाकिस्तान : पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी ने इमरान खान से मांगा इस्तीफा, पढ़ें दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें

Mon, 22 Nov 2021 05:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पेशावर
एजेंसी, पेशावर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 22 Nov 2021 05:46 AM IST
सार

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पेशावर में एक सरकार विरोधी रैली में बोलते हुए, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-बी) के नेता अब्बासी ने कहा कि मौजूदा इमरान सरकार जनता की प्रतिनिधि नहीं है। 2018 के चुनावों की धांधली धीरे-धीरे सामने आ रही हैं, उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि गिलगित-बाल्टिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राणा शमीम ने पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार को चुनावी धांधली में शामिल होने का दोषी ठहराया था।

विज्ञापन
Pakistan Former PM Shahid Khaqan Abbasi demands resignation from Imran Khan, read important news of the world
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने इमरान खान से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आम लोगों की पीड़ा से बेखबर है और प्रधानमंत्री को कार्यालय छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन


कहा- लोगों की पीड़ा से बेखबर सरकार, यह जनता की प्रतिनिधि नहीं
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पेशावर में एक सरकार विरोधी रैली में बोलते हुए, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-बी) के नेता अब्बासी ने कहा कि मौजूदा सरकार जनता की प्रतिनिधि नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा 2018 के चुनावों की धांधली धीरे-धीरे सामने आ रही हैं, उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि गिलगित-बाल्टिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राणा शमीम ने पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार को चुनावी धांधली में शामिल होने का दोषी ठहराया था। सरकार अब अगले चुनावों में भी धांधली करेगी, लेकिन ऐसी सरकार की तरफ से संसद में बने कानूनों से देश की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। पेशावर में विपक्षी दलों का गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के लंबे समय से सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। आइए जानते हैं दुनिया की कुछ महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...
विज्ञापन
विज्ञापन


 

समुद्री ज्वार से म्यांमार में 15 बौद्ध श्रद्धालु मरे

म्यांमार के दक्षिणी राज्य मून के थानबिउजैयत में समुद्री ज्वार में बहने से 15 बौद्ध श्रद्धालुओं की मौत हो गई। लोग तट से तीन किमी दूर बीच समुद्र में एक चट्टान पर बने पगोडा तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। चार मीटर चौड़े कॉजवे से हजारों लोगों के जाने की कोशिश से यह हादसा हुआ। एजेंसी
 

भारत में शिक्षा के लिए 40 लाख डॉलर जुटाए

भारत में ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संगठन एकल विद्यालय फाउंडेशन ने 40 लाख डॉलर से अधिक की धनराशि जुटाई है। ‘फ्यूचर ऑफ इंडिया’ नाम के डिजिटल कार्यक्रम के दौरान 13 नवंबर को यह धनराशि जुटायी गयी। फाउंडेशन की भारत के 1,02,000 से अधिक ग्रामीण-आदिवासी इलाकों में मौजूदगी है। 

 

लिथुआनिया से चीन ने रिश्ते किए सीमित

लिथुआनिया में ताइवान के दूतावास खोलने से नाराज चीन ने रविवार को लिथुआनिया से अपने राजनयिक संबंधों को सीमित करते हुए राजदूत की जगह चीफ ऑफ मिशन के स्तर का कर दिया। इससे पहले चीन ने लिथुआनिया के राजदूत को बीजिंग से निष्कासित कर दिया था और अपने राजदूत को भी वापस बुला लिया था।

चीन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि दुनिया में सिर्फ एक ही चीन (वन चाइना) है और ताइवान इसी चीन का हिस्सा है। दुनिया वन चाइना नीति को स्वीकार करती है, लेकिन लिथुआनिया ने ताइवान  को दूतावास खोलने की इजाजत देकर चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नजरंदाज करते हुए अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed