फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Foreign Minister Shah Mahmood Qureshi leaves for meet on Afghanistan in China

अफगानिस्तान पर बैठक: चीन रवाना हुए पाक विदेश मंत्री कुरैशी, स्थायी शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने पर करेंगे चर्चा

Tue, 29 Mar 2022 04:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 29 Mar 2022 04:06 PM IST
सार

अफगानिस्तान की स्थिति पर एक क्षेत्रीय दृष्टिकोण विकसित करने के इरादे से पाकिस्तान ने सितंबर 2021 में पड़ोसी देशों के प्रारूप की शुरुआत की थी। जब काबुल पर तालिबान ने कब्जा कर सत्ता स्थापित की थी। 

विज्ञापन
Pakistan Foreign Minister Shah Mahmood Qureshi leaves for meet on Afghanistan in China
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी - फोटो : डॉन न्यूज

विस्तार

पाकिस्तान में चल रही उठापटक के बीच विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी मंगलवार को चीन के दौरे पर रवाना हो गए। वे वहां अफगानिस्तान को लेकर होने वाली एक बैठक में हिस्सा लेंगे। इसमें वह अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों के साथ क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने उनके इस दौरे के बारे में जानकारी दी। एफओ ने बताया कि अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की ये तीसरी बैठक होगी। ये बैठक 29 से 31 मार्च तक चीन के अनहुइ प्रांत में होगी। एफओ ने बताया कि पड़ोसी देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के अलावा, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी बैठक में हिस्सा लेने वाले देशों के अपने समकक्षों के साथ बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन


इसमें चीनी विदेश मंत्री यांग यी के विदेश मंत्रियों और अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुक्ताकी के बीच बैठक से अलग बातचीत की मेजबानी की उम्मीद है। इस बैठक में इंडोनेशिया और कतर के विदेश मंत्रियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान की स्थिति पर एक क्षेत्रीय दृष्टिकोण विकसित करने के इरादे से पाकिस्तान ने सितंबर 2021 में पड़ोसी देशों के प्रारूप की शुरुआत की थी। जब काबुल पर तालिबान ने कब्जा कर सत्ता स्थापित की थी। पाकिस्तान ने आठ सितंबर, 2021 को पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक की मेजबानी की थी।

एफओ ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अफगानिस्तान पर एक क्षेत्रीय दृष्टिकोण का पूरी तरह से समर्थन करता है।


एफओ ने कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण, स्थिर, संप्रभु, समृद्ध और संपर्कयुक्त अफगानिस्तान के साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों का समर्थन करना जारी रखेगा। कुरैशी को चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी ने आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed