{"_id":"606e8ce28ebc3e5926538a9a","slug":"pakistan-foreign-minister-qureshi-welcomed-russian-foreign-minister-sergey-lavrov-but-now-lot-of-fun-is-being-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: विदेश मंत्री कुरैशी ने रूसी विदेश मंत्री का किया स्वागत पर क्यों उड़ाई जा रही खिल्ली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: विदेश मंत्री कुरैशी ने रूसी विदेश मंत्री का किया स्वागत पर क्यों उड़ाई जा रही खिल्ली
Thu, 08 Apr 2021 10:26 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:26 AM IST
सार
- रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचे थे
- द्विपक्षीय संबंधों व वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन पर हुई थी बातचीत
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री के साथ रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को भारत दौरे के बाद पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचे थे, जहां कि एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान की अच्छी-खासी खिल्ली उड़ाई जा रही है। दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का स्वागत किया और इसके बाद दोनों नेता आपस में बातचीत करते हुए आगे बढ़ने लगे। इस लमहे की जो तस्वीर सामने आई, उसमें रूसी विदेश मंत्री खुद अपना छाता हाथ में लिए नजर आ रहे हैं जबकि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का छाता अर्दली थामे हुए है। इस तस्वीर के सार्वजनिक होते ही पाकिस्तान की खूब खिल्ली उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन
इस फोटो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से सवाल पूछने लगे कि जब रूस के विदेश मंत्री अपना छाता खुद पकड़ सकते हैं, तो आप क्यों नहीं? बता दें, सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खुद कुरैशी ने साझा की थी।
विज्ञापन
बता दें, रूसी विदेश मंत्री के आगमन से पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि लावरोव की यात्रा नौ साल में किसी रूसी विदेश मंत्री द्वारा की जाने वाली देश की पहली यात्रा होगी और वह उनका स्वागत करने के लिए व्यक्तिगत रूप से हवाई अड्डे जाएंगे। इसके पहले साल 2012 में लावरोव ने इस्लामाबाद का दौरा किया था।
विज्ञापन
एक वीडियो बयान में कुरैशी ने कहा था, 'कराची में पाकिस्तान स्टील मिल रूसी मदद से स्थापित की गई थी और उसे मौजूदा वित्तीय संकट से बाहर निकालने का एक मौका है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि रूस इस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण देश है। पाकिस्तान की उनकी यात्रा से पता चलता है कि हमारे द्विपक्षीय संबंध एक नया मोड़ ले रहे हैं। दोनों देश उत्तर दक्षिण गैस पाइपलाइन परियोजना को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जो काफी समय से चर्चा में है।'
कुरैशी ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान और रूस अफगान शांति प्रक्रिया में भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा था, ‘भारत का दौरा करने के बाद लावरोव पाकिस्तान आ रहे हैं, जिसके साथ रूस के ऐतिहासिक संबंध हैं। यह भारत को अफगानिस्तान में शांति के लिए एक सकारात्मक भूमिका निभाने के वास्ते प्रेरित कर सकता है।’
गौरतलब है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव सोमवार की शाम लगभग 19 घंटे की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों और वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक बातचीत की थी।