पाकिस्तानी मंत्री ने ट्वीट कर चंद्रयान-2 पर कसा तंज, यूजर्स ने लगाई जमकर लताड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन को लेकर दुनिया भर की नजर इस पर बनी हुई है। वहीं, एक बार फिर पाकिस्तान ने दिखा दिया कि वह भारत से किस तरह चिढ़ता है। अभी कुछ दिनों पहले तक जम्मू कश्मीर पर भारत को परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी दे रहे पाकिस्तानी मंत्री को लंदन में घूसे पड़े थे।
वहीं, आज पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-2 को लेकर भारत पर तंज कसा, गौरतलब है कि लैंडर विक्रम का इसरो से संपर्क टूट गया है। लेकिन वैज्ञानिक दोबारा संपर्क साधने में जुटे हुए हैं।
इस पर पाकिस्तानी मंत्री ने ट्वीट किया कि 'जो काम आता नहीं हैं उससे पंगा नहीं लेते डियर इंडिया'।
Awwwww..... Jo kaam ata nai panga nai leitay na..... Dear “Endia” https://t.co/lp8pHUNTBZ
विज्ञापन विज्ञापन— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) September 6, 2019
इसके बाद ट्वीटर यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई। एक यूजर ने लिखा कि आने वाले 20-25 साल तक तो भारत और भारतीयों को पाकिस्तान को चंद्रमा पर पहुंचने में सफल होते देखना मुश्किल हैं, इसलिए पाकिस्तान को घबराना नहीं चाहिए बल्कि आराम से सोना चाहिए
I assure you that in next 15-20 years, there will no signs of India and Indians to witness Pakistan’s success and safe landing on moon. So don’t worry about Pakistan 🇵🇰 and sleep well.
— ABOU ɌAEES (@Raees_de) September 6, 2019
फवाद चौधरी यह ट्वीट करते हुए भूल गए कि पाकिस्तान ने भारत से पहले ही अपनी अंतरिक्ष प्रोग्राम की शुरुआत कर ली थी, लेकिन आज भारत अंतरिक्ष की बुलंदियों पर है। वहीं, पाकिस्तान आज भी वही है। भारत ने जहां एक प्रयास में ही मंगल मिशन पर कामयाबी पाई। वहीं पाकिस्तान के लिए अभी मंगल के बारे में सोचना भी मुश्किल है।
फवाद चौधरी भारत के खिलाफ जहर उगलने में इस कदर व्यस्त थे कि उन्होंने ट्वीट करते हुए एक बड़ी गलती कर दी, अपने ट्वीट में उन्होंने इंडिया की स्पैलिंग आई(I) से लिखने की बजाय ई(E) से लिख दिया। जिसके बाद ट्वीटर यूजर्स ने उनको जमकर लताड़ा। किसी ने लिखा कि पहले खुद लिखना सीख लो इसके बाद अंतरिक्ष प्रोग्राम की बात करना।
ट्वीटर यूजर की प्रतिक्रियाएं
The funny part is, chadrayaan 2 kept fawad awake all night, .. 😂😂
— 🇮🇳ZEU🇮🇳 (@kakati_priyank) September 6, 2019
एक यूजर ने मंत्री फवाद के बेहूदे ट्वीट का बहुत शानदार जवाब दिया उसने लिखा कि प्रिय पाकिस्तान अगर यह आपके विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री की प्रतिक्रिया है, तो सोचें कि आप कहां खड़े हैं। बहुत सारे छोटे आदमी बेकार कार्यालयों पर कब्जा कर रहे हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि हर कोई आपसे दूरी बनाए हुए हैं।
Dear #Pakistan if this is the response of your science and technology minister, think where you stand...too many small men occupying useless offices...no wonder everyone has shunned you... including your beloved ummah...koi Kitna mauka dega apko
— smita mishra 🇮🇳 (@missartola) September 6, 2019
वहीं एक पाकिस्तानी ट्वीटर यूजर ने मंत्री फवाद चौधरी को जवाब देते हुए लिखा कि हमारे लिए यह शर्मिंदगी की बात नहीं है। कम से कम भारत ने चंद्रमा पर उतरने की कोशिश की, जबकि हम इसके देखने पर लड़ते हैं। हमें किसी भी राष्ट्र के वैज्ञानिक प्रयास की सराहना करनी चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
Don’t be an embarrassment for us. Atleast India tried to land on moon, while we fight over its sighting. We must appreciate the scientific endeavour of any nation and get inspiration from them.
— Syed Bilawal Kamal 🇵🇰 🇬🇧 (@BilawalKamal) September 6, 2019
पाकिस्तान का स्पेस प्रोग्राम
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक इन सैटेलाइटों का उद्देश्य भू-विज्ञान, पर्यावरण, संचार और कृषि क्षेत्र में खोज करना है। विश्लेषकों का मानना है कि इन सैटेलाइटों को जानकारी इकट्ठा करने के अलावा फौजी उद्देश्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन पाकिस्तान ने अभी तक अंतरिक्ष में न तो कोई हथियार भेजे हैं और न ही अंतरिक्ष में मार करने वाली कोई मिसाइल बनाई।