{"_id":"61c4d11f164c1535af2ff443","slug":"pakistan-embassy-in-argentina-instagram-account-hacked-questions-on-imran-khan-credibility-regarding-jf-17-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जेंटीना: पाक के दूतावास का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, जेएफ-17 डील को लेकर इमरान खान की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अर्जेंटीना: पाक के दूतावास का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, जेएफ-17 डील को लेकर इमरान खान की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल
Fri, 24 Dec 2021 01:12 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, ब्यूनस आयर्स।
एजेंसी, ब्यूनस आयर्स।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:12 AM IST
सार
अब यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया है और दूतावास ने सफाई दी है कि उसका अकाउंट कुछ मिनटों के लिए हैक कर लिया गया था। पोस्ट में अर्जेंटीना से हुई जेएफ-17 डील से भी हाथ धोने की बात लिखी गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इमरान सरकार को एक बार फिर उसके अर्जेंटीना दूतावास ने शर्मसार किया है। अर्जेंटीना में पाक दूतावास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज पोस्ट किया जिसमें लिखा है कि पाकिस्तान अर्जेंटीना के साथ हुई जेएफ-17 डील से हाथ धो सकता है। दूतावास ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में लिखा कि इस्लामाबाद में नेतृत्व परिवर्तन पर ही पाकिस्तान की विश्वसनीयता बहाल होगी।
विज्ञापन
हालांकि, अब यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया है और दूतावास ने सफाई दी है कि उसका अकाउंट कुछ मिनटों के लिए हैक कर लिया गया था। पोस्ट में अर्जेंटीना से हुई जेएफ-17 डील से भी हाथ धोने की बात लिखी गई। पाकिस्तान में नेतृत्व परिवर्तन से देश की विश्वसनीयता फिर से बहाल हो सकती है। विफलताओं के लिए राजनयिक जिम्मेदार नहीं होंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान जेएफ-17 लड़ाकू विमान का निर्माण चीन के साथ मिलकर करता है और अब तक विमानों को म्यांमार और नाइजीरिया ऑर्डर कर चुके हैं। बाद में ट्वीट डिलीट कर लिखा गया, आज तड़के किसी बाहरी अनाधिकारिक तत्व ने अर्जेंटीना में पाकिस्तानी दूतावास का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ मिनटों के लिए हैक कर लिया गया था। इंस्टाग्राम टीम की मदद से जल्द ही अकाउंट को रिकवर कर लिया है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में महिला शिक्षा के बयान पर घिरे इमरान खान
महिलाओं को लेकर अनर्गल बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहे पाक पीएम इमरान खान एक बार फिर ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने हाल ही में मुस्लिम देशों की एक बैठक में अफगानिस्तान की महिलाओं को शिक्षा से दूर रखने को जायज ठहरा दिया। मानवाधिकार निगरानी संगठन ने भी इमरान के बयान की निंदा की है। संगठन अधिकारी हीथर बर्र ने कहा, इमरान को ऐसे बयान नहीं देना चाहिए।
तालिबान ने सीमा पर बाड़ लगाने से रोका तो भड़की पाक सेना
अफगानिस्तान में तालिबान सैनिकों ने कहा कि देश की पाकिस्तान से लगती सीमा पर पाक सेना ने सुरक्षा बाड़ लगाई है। काबुल के विरोध के बावजूद 2600 किलोमीटर की सीमा के अधिकांश हिस्से पर उसने यह कार्रवाई की है। अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारजमी ने बताया कि तालिबान बलों ने पूर्वी नंगरहार के साथ लगी एक सीमा पर यह काम रोक दिया है। इस बीच, एक वीडियो में पता चला है कि बाड़ लगाने से रोकने पर पाक सेना भड़क गई और उसने सीमा पार से कुनार प्रांत में गोले दागे हैं।