{"_id":"63c648270ec74054986a2d6b","slug":"pakistan-election-commission-suspends-271-lawmakers-news-in-hindi-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, संपत्ति का ब्यौरा न देने पर 271 सांसदों-विधायकों को किया निलंबित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, संपत्ति का ब्यौरा न देने पर 271 सांसदों-विधायकों को किया निलंबित
Tue, 17 Jan 2023 12:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:35 PM IST
सार
पाकिस्तानी चुनाव आयोग के बयान में कहा गया है कि जिन पर कार्रवाई की गई है, उनमें नेशनल असेंबली के 136 सदस्य, 21 सीनेटर और 114 प्रांतीय असेंबली के सदस्य हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान चुनाव आयोग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने संपत्ति का ब्यौरा न जमा करने पर सांसदों व विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 271 सांसद-विधायकों को उनकी सदस्यता से निलंबित कर दिया है। जारी बयान में कहा गया है कि जिन पर कार्रवाई की गई है, उनमें नेशनल असेंबली के 136 सदस्य, 21 सीनेटर और 114 प्रांतीय असेंबली के सदस्य हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कहा है कि सांसदों-विधायकों की को हर साल 31 दिसंबर तक संपत्ति का ब्यौरा देना होता है। ऐसा न करने वाले सांसदों-विधायकों को चुनाव आयोग ने निर्देशित किया गया था कि वे 30 जून, 2022 तक का अपना वित्तीय विवरण 16 जनवरी, 2023 तक जमा करें, ऐसा न करने पर उनकी संबंधित सदस्यता निलंबित हो जाएगी।
विज्ञापन
सूची में पंजाब प्रांत का कोई भी सदस्य नहीं
ईसीपी द्वारा निलंबित सांसद-विधायकों की सूची में पंजाब प्रांत की विधानसभा का कोई भी सदस्य शामिल नहीं है। ईसीपी ने कहा है कि प्रांतीय विधानसभा को पहले ही भंग कर दिया गया है। आयोग ने नेशनल असेंबली सदस्यों व सीनेटरों के अलावा सिंध से 48, खैबर पख्तूनख्वा से 54 और बलूचिस्तान से 12 सदस्यों को निलंबित किया है। इसमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट सदस्य अहसान इकबाल और ख्वाजा आसिफ शामिल हैं।
विज्ञापन