{"_id":"641923c9e2cd3475ea02a687","slug":"pakistan-education-minister-rana-tanveer-hussain-started-abusing-during-convocation-ceremony-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: पाकिस्तान में मंत्रियों का हाल...दीक्षांत समारोह में बच्चों के सामने ही समुदाय को कहने लगे अपशब्द","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Video: पाकिस्तान में मंत्रियों का हाल...दीक्षांत समारोह में बच्चों के सामने ही समुदाय को कहने लगे अपशब्द
Tue, 21 Mar 2023 08:58 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 21 Mar 2023 08:58 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री राणा तनवीर छात्रों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान वे अपनी और फैसलाबाद कृषि विश्वविद्यालय के राणा इकरार के बीच हुई एक भेंट के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री राणा तनवीर हुसैन।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार पहले ही विवादों में घिरी है। जहां पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान पहले ही शरीफ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, वहीं अब पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट सरकार के मंत्री बदजुबानी के मामलों में भी घिरते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला है पाकिस्तान के गवर्मेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी में हुए दीक्षांत समारोह का, जहां पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री राणा तनवीर ने अपने ही समुदाय का जिक्र करते हुए अपशब्द कह दिए।
समारोह में क्या बोले राणा तनवीर?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री राणा तनवीर छात्रों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान वे अपनी और फैसलाबाद कृषि विश्वविद्यालय के राणा इकरार के बीच हुई एक भेंट के बारे में बताते हैं। तनवीर कहते हैं- एक बार राणा इकरार साहब मुझे मिले और मैंने कहा कि मुझे बताएं कि राणे तो हुक्मरान होते हैं, यहां **** (अपशब्द) एग्रीकल्चर शुरू कर रहे हैं।
शिक्षा मंत्री ने माफी मांगी
बाद में खुद राणा तनवीर हुसैन ने इस पर माफी मांगी और कहा कि भाषण के दौरान उनकी जुबान फिसल गई थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।
क्या बोले पाकिस्तान के लोग?
पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री के इस वीडियो पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "यह हमारे संघीय शिक्षा मंत्री हैं। सच में इस सरकार में जोकरों की कमी नहीं है।" एक्टर सेहर शिनवारी ने कहा, "आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल करते हैं। यह शर्मनाक है कि ऐसे लोग हमारे शिक्षा मंत्री हैं।"
एक और यूजर जमशेद हसन ने कहा, "राणा जी, यह आपकी गलती नहीं है। यह गलती उन लोगों की है, जिन्होंने आपको शिक्षा मंत्री बनाया है। वैसे ठीक है कि आपने इस पर माफी मांग ली।"

If you are looking for the shocker of the day then here is Pakistan's minister for education #PakistanBankrupt pic.twitter.com/N02r2DoOGe
विज्ञापन विज्ञापन— #SengeSering ས།ཚ། (@SengeHSering) March 18, 2023
शिक्षा मंत्री ने माफी मांगी
बाद में खुद राणा तनवीर हुसैन ने इस पर माफी मांगी और कहा कि भाषण के दौरान उनकी जुबान फिसल गई थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।
Yesterday at GC University Lahore, i had a slip of tongue during my speech. I feel sorry about that and take my words back.
— Rana Tanveer Hussain (@RTanveerPMLN) March 18, 2023
क्या बोले पाकिस्तान के लोग?
पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री के इस वीडियो पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "यह हमारे संघीय शिक्षा मंत्री हैं। सच में इस सरकार में जोकरों की कमी नहीं है।" एक्टर सेहर शिनवारी ने कहा, "आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल करते हैं। यह शर्मनाक है कि ऐसे लोग हमारे शिक्षा मंत्री हैं।"
It wasn’t a slip of tongue, it was a proof of your normal behavior. I remember I once told one of your die hard fan that: رعنا تنویر جیسے جاھل کو میں اپنے گھر کا ملزم نا رکھوں اور نوازُ نے اسکو وزیر بنادیا
— Hussaini (@BhaiiLoog) March 19, 2023
एक और यूजर जमशेद हसन ने कहा, "राणा जी, यह आपकी गलती नहीं है। यह गलती उन लोगों की है, जिन्होंने आपको शिक्षा मंत्री बनाया है। वैसे ठीक है कि आपने इस पर माफी मांग ली।"