फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Denies Visa To Indian Diplomat Jayant Khobragade, relationship between two countries worsen

पाक की नापाक चाल, भारतीय राजनयिक को वीजा देने से किया इनकार, बिगड़ सकते हैं रिश्ते

Sun, 20 Sep 2020 09:49 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 20 Sep 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Denies Visa To Indian Diplomat Jayant Khobragade, relationship between two countries worsen
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से रिश्तों में कड़वाहट जारी है। वहीं, पाकिस्तान के नापाक इरादों के चलते एक बार फिर दोनों देशों के बीच रिश्ते और बिगड़ने के आसार हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक जयंत खोबरागड़े को वीजा देने से इनकार कर दिया है। भारत ने उन्हें इस्लामाबाद में अपने मिशन का प्रमुख नियुक्त किया था। 

विज्ञापन


मिशन के प्रमुख के रूप में खोबरागड़े का नाम इस साल जून में प्रस्तावित किया गया था। उसी महीने में, भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने राजनयिक संबंधों में और कटौती करते हुए मिशन स्टाफ में 50 फीसदी की कमी कर दी थी।
विज्ञापन



फैसले में दिखी पाक की झुंझलाहट
पाकिस्तान की तरफ से खोबरागड़े को वीजा न देने को सरकार उसकी मिशन स्टाफ में कटौती के तौर पर जवाबी कार्रवाई की तरह देख रही है। इसके अलावा, कश्मीर मुद्दे पर 'इन्फॉर्मेशन वॉर' में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास सफलता न मिलने की झुंझलाहट पाकिस्तान इस तरह दिखा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पाक की घुसपैठ को रोकने के लिए LOC पर तैनात किए गए तीन हजार और जवानः भारतीय सेना

पाकिस्तान को खोबरागड़े की वरिष्ठता से परेशानी है, क्योंकि उसे लगता है कि वह मिशन के नेतृत्व करने के लिहाज से बेहद वरिष्ठ अधिकारी हैं। इस्लामाबाद को लगता है कि दोनों देशों के बीच पहले से द्विपक्षीय रिश्ते खराब हैं, ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी का मिशन का नेतृत्व करना उपयुक्त नहीं है। 

वहीं, भारत का मानना है कि पाकिस्तान को उसकी नियुक्तियों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। माना जा रहा है भारत भी ऐसी ही जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इस स्तर पर किसी राजनयिक की नियुक्ति खारिज करना बेहद दुर्लभ है। 


खोबरागड़े पहले भी पाकिस्तान में कर चुके हैं काम
1995 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी, जयंत खोबरागड़े इस वक्त परमाणु ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव हैं। वह किर्गिस्तान में भारतीय राजदूत रहे चुके हैं। इसके अलावा रूस, स्पेन और कजाकिस्तान के मिशन में जूनियर स्तर पर भी जिम्मेदारी संभाली है। 

यह भी पढ़ें: गिलगित-बाल्टिस्तान को पूर्ण राज्य का दर्जा देगा पाकिस्तान, संवैधानिक अधिकार देने पर भी सहमति

खोबरागड़े पहले भी पाकिस्तान में काम कर चुके हैं लेकिन इसकी संभावना बेहद कम है कि उनका वीजा खारिज करने से कोई लेना-देना हो। चूंकि दोनों देशों ने अपने-अपने उच्चायुक्तों को पिछले साल बुला लिया था, उनके मिशन को उपराजदूत संभालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed