पाकिस्तान ने फिर लगाया अड़ंगा, पीएम मोदी को नहीं दी अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल करने देने से इनकार कर दिया है। पाक मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान ने सऊदी अरब की यात्रा के लिए पीएम मोदी को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने से इनकार कर दिया है। पाक मीडिया ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भारतीय उच्चायुक्त को एक लिखित बयान के माध्यम से सूचित करेंगे।
इसपर सरकार के सूत्रों ने पाकिस्तान की निंदा की है। सूत्रों ने कहा, हमें वीवीआईपी विशेष उड़ान के लिए पाकिस्तान सरकार के फैसले पर फिर से खेद है, जो किसी भी सामान्य देश के लिए नियमित रूप से प्रदान किया जाता है।
Govt Sources:Pakistan should reflect upon its decision to deviate from well established international practice, as well as reconsider its old habit of misrepresenting the reasons for taking unilateral action.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 27, 2019
उन्होंने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार अन्य देशों द्वारा किसी देश के ऊपर से उड़ान की मंजूरी मांगी जाती है, और दी जाती है और भारत मंजूरी मांगना जारी रखेगा। हमने नागरिक उड्डयन निकाय के साथ इस तरह के इनकार का मामला उठाया है
Pakistan media: Pakistan has denied Prime Minister Narendra Modi's request to use Pakistan’s airspace to travel to Saudi Arabia. Pakistan's Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi will be informing the Indian High Commissioner of its decision through a written statement. pic.twitter.com/oBhAReCS3j
— ANI (@ANI) October 27, 2019
बता दें कि पाकिस्तान की सरकार अपना हवाई क्षेत्र भारतीय उड़ानों के लिए पूरी तरह से बंद कर सकती है। इस संबंध में पाकिस्तान के उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान का कहना था कि आगामी कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। सरवर खान ने कहा था कि कैबिनेट की बैठक में भारत के लिए हवाई मार्गों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लेने पर विचार किया जा सकता है।
खान का यह बयान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई क्षेत्रों में संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं के बाद आया था। पाकिस्तान ने दावा किया था कि इस ताजा गोलीबारी में उसका एक जवान और छह आम नागरिक मारे गए हैं।