फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan demands joint probe into accidental firing of missile from India into its territory

Pakistan: पाक ने उठाया एक साल पुराना मामला, भारत से संयुक्त जांच की मांग दोहराई

Sat, 11 Mar 2023 02:37 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इस्लामाबाद।
पीटीआई, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 11 Mar 2023 02:37 AM IST
सार

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा कि एक वर्ष बीत जाने के बावजूद, भारत सरकार ने इस गंभीर घटना के तथ्यों को सटीक रूप से स्थापित करने के लिए संयुक्त जांच की पाकिस्तान की मांग को स्वीकार नहीं किया है।

विज्ञापन
Pakistan demands joint probe into accidental firing of missile from India into its territory
भारत-पाकिस्तान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान ने एक साल बाद फिर पुराने मामले को उठाया है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत द्वारा गलती से सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल दागे जाने की संयुक्त जांच की अपनी मांग दोहराई और एक साल पहले हुई इस घटना पर नई दिल्ली से 'संतोषजनक प्रतिक्रिया' मांगी। इस्लामाबाद के विदेश कार्यालय ने राजस्थान के सूरतगढ़ से ब्रह्मोस मिसाइल दागे जाने और 9 मार्च, 2022 को पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरने के एक साल पूरा होने पर एक बयान जारी किया।

विज्ञापन


हालांकि, भारत ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए भारतीय वायुसेना के तीन अधिकारियों की सेवाओं को पिछले साल अगस्त में समाप्त कर दिया था। एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओआई) के दौरान पता चला था कि उनके द्वारा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) में विचलन के कारण गलती से मिसाइल दागी गई थी।
विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि एक वर्ष बीत जाने के बावजूद, भारत सरकार ने इस गंभीर घटना के तथ्यों को सटीक रूप से स्थापित करने के लिए संयुक्त जांच की पाकिस्तान की मांग को स्वीकार नहीं किया है। साथ ही भारत ने अपनी आंतरिक जांच के निष्कर्षों को भी पाकिस्तान के साथ साझा नहीं किया है। विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि भारत ने एकतरफा और जल्दबाजी में तथाकथित आंतरिक जांच को बंद कर दिया, जिसने भारत में उसके सामरिक हथियारों के लिए मौजूद कमांड और कंट्रोल सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान इस गैरजिम्मेदाराना घटना की संयुक्त जांच की अपनी मांग दोहराता है। आगे कहा गया है कि हम परमाणु वातावरण में मिसाइलों के आकस्मिक या अनधिकृत लॉन्च के खिलाफ सुरक्षा प्रोटोकॉल और तकनीकी सुरक्षा उपायों के संबंध में कई मूलभूत सवालों के संतोषजनक जवाब और स्पष्टीकरण की भी उम्मीद करते हैं।


विदेश कार्यालय ने कहा कि मिसाइल ने मानव जीवन और संपत्ति को खतरे में डाला और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा किया। बता दें कि पिछले साल भी पाकिस्तान ने मांग की थी कि भारत सरकार घटना के बाद इस्लामाबाद द्वारा उठाए गए सवालों का विस्तार से जवाब दे और संयुक्त जांच के लिए उसके आह्वान को स्वीकार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed