फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan court restores appeals of Nawaz Sharif against his conviction in two graft cases

Pakistan: भ्रष्टाचार के मामलों में दोषसिद्धि के खिलाफ नवाज की अपील बहाल, PML-N समर्थकों का अदालत के बाहर जश्न

Thu, 26 Oct 2023 07:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 26 Oct 2023 07:48 PM IST
सार

Pakistan: इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने भ्रष्टाचार के दो हाई प्रोफाइल मामलों में नवाज शरीफ को बड़ी राहत दी है। अदालत ने दोषसिद्धी के खिलाफ पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ की अपीलों को गुरुवार को बहाल कर दिया।

विज्ञापन
Pakistan court restores appeals of Nawaz Sharif against his conviction in two graft cases
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने भ्रष्टाचार के दो हाई प्रोफाइल मामलों में दोषसिद्धि के खिलाफ पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ की अपीलों को गुरुवार को बहाल कर दिया। करीब चार साल के आत्म-निर्वासन के बाद 21 अक्तूबर को लंदन से वतन लौटने के बाद नवाज अपने छोटे भाई और पार्टी अध्यक्ष शहबाज शरीफ के साथ दूसरी बार अदालत में पेश हुए।

विज्ञापन

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक और न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब की दो सदस्यीय खंडपीठ ने फैसला सुनाया। तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ की अल-अजीजिया स्टील मिल और एवनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में सुरक्षात्मक जमानत की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पीठ ने यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पार्टी ने अपीलों की बहाली का जश्न मनाते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'न्याय की बहाली के लिए पूरे पाकिस्तान को बधाई। बड़ी संख्या में उनके समर्थक उच्च न्यायालय की इमारत के बाहर जमा हो गए और उनके समर्थन में नारे लगाने लगे।'

विज्ञापन

शरीफ को इससे पहले 24 अक्तूबर तक के लिए सुरक्षात्मक जमानत दी गई थी, जब वह आत्मसमर्पण करने के लिए अदालत में पेश हुए थे और दोनों मामलों में अपनी अपीलों को फिर से शुरू करने के लिए याचिकाएं भी दायर की थीं। अदालत ने शुरुआती सुनवाई के बाद राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) को नोटिस जारी किया था और सुनवाई आज तक के लिए स्थगित कर दी थी।

सुनवाई के दौरान एनएबी के अभियोजक ने अदालत को बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक निगरानी संस्था (एनएबी) नवाज शरीफ की गिरफ्तारी में दिलचस्पी नहीं ले रही है, जबकि उनके वकील ने अपीलों को बहाल करने पर जोर दिया। एनएबी ने शरीफ के वकीलों की याचिका का विरोध करने से भी इनकार कर दिया। अदालत ने दलीलें पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था जिसकी घोषणा उसने बाद में की।

मंगलवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की कार्यवाहक सरकार ने अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में शरीफ की सात साल की सजा निलंबित कर दी थी। शरीफ को अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया गया था और दिसंबर 2018 में सात साल जेल की सजा सुनाई गई थी। फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश ने उस समय कहा था कि अल-अजीजिया मामले में उनके खिलाफ ठोस सबूत हैं।

उन्हें जुलाई 2018 में एवेनफील्ड संपत्ति मामले में एक जवाबदेही अदालत ने भी दोषी ठहराया था और 10 साल जेल की सजा सुनाई थी। उन्हें गिरफ्तार किया गया और जेल में डाल दिया गया, लेकिन जमानत दिए जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया, जबकि मामले में बरी किए जाने के खिलाफ उनकी अपील लंबित थी। शरीफ की बेटी मरियम नवाज को भी एवेनफील्ड मामले में सात साल कैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन सितंबर 2022 में उन्हें उनके पति मुहम्मद सफदर के साथ बरी कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed