Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan court postponed verdict third time in 50 billion rupees al qadir trust case against imran khan bushra

Pakistan: अल कादिर मामले में तीसरी बार टला फैसला, 50 अरब रुपये के गबन मामले में इमरान, बुशरा बीबी हैं आरोपी

Mon, 13 Jan 2025 12:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 13 Jan 2025 12:56 PM IST
सार

जज ने सुनवाई पूरी करने के बाद 23 दिसंबर को फैसले की तारीख तय की थी। हालांकि बाद में उन्होंने फैसला 6 जनवरी तक टाल दिया। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, जज नासिर जावेद राणा के 6 जनवरी को छुट्टी पर होने की वजह से फैसला 13 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
pakistan court postponed verdict third time in 50 billion rupees al qadir trust case against imran khan bushra
इमरान खान, पाकिस्तान के पूर्व पीएम - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान की एक अदालत ने अल कादिर ट्रस्ट में हुए कथित भ्रष्टाचार मामले में तीसरी बार फैसला टाल दिया है। करीब 50 अरब पाकिस्तानी रुपये के इस कथित भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी आरोपी हैं। इस्लामाबाद की भ्रष्टाचार रोधी अदालत अब 17 जनवरी को इस मामले में अपना फैसला सुना सकती है। अदालत के जज नासिर जावेद राणा ने 18 दिसंबर को ही इस मामले पर सुनवाई पूरी कर ली थी। 
विज्ञापन


क्यों टली सुनवाई?
जज ने सुनवाई पूरी करने के बाद 23 दिसंबर को फैसले की तारीख तय की थी। हालांकि बाद में उन्होंने फैसला 6 जनवरी तक टाल दिया। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, जज नासिर जावेद राणा के 6 जनवरी को छुट्टी पर होने की वजह से फैसला 13 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया था। जज ने आरोपी के कोर्ट में मौजूद नहीं होने की वजह से सोमवार को फैसला नहीं सुनाया। अब एक बार फिर जज ने अल कादिर ट्रस्ट मामले पर अपना फैसला 17 जनवरी तक टाल दिया है। अल कादिर ट्रस्ट मामले में फैसला ऐसे समय स्थगित हुआ है, जब सरकार और इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई के बीच बातचीत जारी है। देश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है। इमरान खान और उनकी पार्टी के कई नेता जेलों में बंद हैं। 
विज्ञापन


अब तक पाकिस्तानी सरकार और पीटीआई के बीच दो राउंड की बातचीत हो चुकी है और तीसरे राउंड की बातचीत इस हफ्ते ही होने की उम्मीद है। नेशनल अकाउंटेबिलिटी  ब्यूरो  ने दिसंबर 2023 में अल कादिर ट्रस्ट मामले में केस दर्ज किया था। जिसमें इमरान खान और बुशरा बीबी और छह अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। यह भ्रष्टाचार करीब 50 अरब पाकिस्तानी रुपये का है 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल-कादिर ट्रस्ट मामला क्या है
आरोप है कि पाकिस्तान के एक प्रॉपर्टी बिजनेसमैन के साथ हुए समझौते के तहत यूके की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी द्वारा पाकिस्तान को लौटाए गए 50 अरब पाकिस्तानी रुपये का दुरुपयोग किया गया था। कथित तौर पर यह धनराशि राष्ट्रीय खजाने में जमा होनी थी, लेकिन उस राशि को कारोबारी के निजी फायदों के लिए निर्देशित किया गया। आरोप है कि कारोबारी की मदद से इमरान खान और बुशरा बीबी ने एक विश्वविद्यालय की स्थापना की। यह विश्वविद्यालय एक ट्रस्ट के माध्यम से स्थापित किया गया। बुशरा बीबी इस ट्रस्ट अल-कादिर की ट्रस्टी हैं। अल कादिर ट्रस्ट को कारोबारी से झेलम में अल-कादिर विश्वविद्यालय के लिए 458 कनाल भूमि मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed